
देहरादून : उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की प्रक्रिया एक बार फिर तेज हो गई है। हरिद्वार को छोड़कर प्रदेश के बाकी 12 जिलों में चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने दो चरणों में पंचायत चुनाव कराने की घोषणा की है।
चुनाव कार्यक्रम की प्रमुख तिथियां
- 30 जून: जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा अधिसूचना जारी की जाएगी।
- 24 जुलाई: पहले चरण का मतदान
- 28 जुलाई: दूसरे चरण का मतदान
- 31 जुलाई: सभी चरणों की मतगणना
कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
उत्तराखंड के 12 जिलों के 89 विकासखंडों और 7,499 ग्राम पंचायतों में कुल 66,418 पदों पर चुनाव होंगे:
पद | संख्या |
---|---|
ग्राम पंचायत सदस्य | 55,587 |
ग्राम प्रधान | 7,499 |
क्षेत्र पंचायत सदस्य | 2,974 |
जिला पंचायत सदस्य | 358 |
मतदान की व्यवस्था:
- मतदान केंद्र: 8,276
- मतदान स्थल: 10,529
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा संपूर्ण प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है।
कितने मतदाता करेंगे मतदान?
उत्तराखंड के इन 12 जिलों में कुल मतदाता – 47,77,072:
- पुरुष मतदाता: 24,65,702
- महिला मतदाता: 23,10,996
- अन्य: 374
2019 की तुलना में मतदाताओं की संख्या में 10.57% (456,793 मतदाता) की वृद्धि दर्ज की गई है।
मतपत्रों के रंग तय:
पदों के अनुसार अलग-अलग रंग के मतपत्रों का प्रयोग किया जाएगा:
पद | मतपत्र का रंग |
---|---|
ग्राम पंचायत सदस्य | सफेद |
ग्राम प्रधान | हरा |
क्षेत्र पंचायत सदस्य | नीला |
जिला पंचायत सदस्य | गुलाबी |
क्या था कोर्ट का मामला?
नैनीताल हाई कोर्ट के आदेश के बाद पहले चुनाव कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया था, लेकिन अब नए कार्यक्रम के तहत चुनाव प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी गई है।
ये भी पढ़े – Uttarakhand : चारधाम यात्रा पर बारिश का असर, सड़कों पर मलबा आने से रुक-रुक कर चल रही यात्रा