Maharajganj: बजरंग शाखा परतावल के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से हुआ चयन

Maharajganj: बजरंग शाखा परतावल द्वारा शुक्रवार को नगर पंचायत परतावल स्थित नवीन मंडी परिसर में संगठन के पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शाखा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।चुनाव में काशीनाथ सिंह को अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी द्वारिका वर्मा और विवेकानंद पटेल को दी गई। महामंत्री के रूप में जनार्दन चौरसिया और पवन गुप्ता, जबकि मंत्री के रूप में प्रभाशंकर, रविन्द्र गुप्ता और गंगाधर जायसवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई।

शाखा प्रमुख के रूप में सतीश जायसवाल, अंकुर सराफ और रमेश का चयन हुआ। संरक्षक मंडल में महंगु मिश्र, डॉ. एस. के. सिंह और मुन्ना अग्रवाल को शामिल किया गया। शारीरिक प्रमुख के रूप में जय प्रकाश मद्धेशिया, राधेश्याम और योगेंद्र को दायित्व सौंपा गया।मीडिया प्रभारी की भूमिका आनंद पांडेय और रामप्रवेस को दी गई। कोषाध्यक्ष के रूप में द्वारिका वर्मा, संयुक्त मंत्री के रूप में अच्छेलाल गुप्ता और शैलेन्द्र चौहान, तथा संगठन मंत्री के रूप में महेन्द्र जायसवाल और प्रदीप मोदनवाल को चुना गया।

चिकित्सा प्रमुख के रूप में डॉ. बैजनाथ यादव को जिम्मेदारी दी गई। खण्ड सूचना मंत्री बने प्रभाशंकर मद्धेशिया और संतोष मद्धेशिया। प्रचार प्रसार प्रमुख का दायित्व गंगाधर जायसवाल और पुनित पांडेय को सौंपा गया। वहीं भोजन प्रमुख की जिम्मेदारी माखन मद्धेशिया, राधेश्याम और रविन्द्र को दी गई।कार्यक्रम के अंत में सभी नवचयनित पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों के प्रति पूर्ण निष्ठा और समर्पण से कार्य करने का संकल्प लिया।

ये भी पढ़ें:

देश की सुरक्षा से खिलवाड़…जानिए कैसे पाकिस्तानी महिला के इश्क में जवान बना गद्दार
https://bhaskardigital.com/playing-with-the-countrys-security-know-how-a-young-man-became-a-traitor-in-love-with-a-pakistani-woman/

भोपाल : रतलाम में आज रीजनल इंडस्ट्री, स्किल एंड इम्प्लॉयमेंट कॉन्क्लेव का आयोजन
https://bhaskardigital.com/bhopal-regional-industry-skill-and-employment-conclave-organized-in-ratlam-today/

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

अहमदाबाद रथ यात्रा में मचा हड़कंप, बेकाबू हाथी से भगदड़ देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में 8वीं के छात्र से रैगिंग फिर मुश्किलों में एअर इंडिया भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी का आरोप भारत-कनाडा के रिश्तों में जमी बर्फ पघली