अब खतरा देखकर कार खुद लगा देगी ब्रेक, नई Mahindra Scorpio-N में मिलेंगे ये 10 स्मार्ट सेफ्टी फीचर्स, जानिए क्या हैं खास

महिंद्रा ने अपनी दमदार SUV Scorpio-N को 2025 में और भी ज्यादा एडवांस बना दिया है। अब यह SUV न सिर्फ ताकतवर है, बल्कि तकनीक और सेफ्टी के मामले में भी अपने सेगमेंट में सबसे आगे खड़ी है। कंपनी ने Scorpio-N में Level-2 ADAS (Advanced Driver Assistance System) शामिल कर दिया है, जो अब इसे एक स्मार्ट SUV का दर्जा दिलाता है।

क्या खास है 2025 Mahindra Scorpio-N में?

  • टॉप वेरिएंट Z8L अब Level-2 ADAS टेक्नोलॉजी से लैस होगा।
  • नया वेरिएंट Z8T भी लॉन्च किया जा रहा है, जो Z8 और Z8L के बीच का टेक-फ्रेंडली ऑप्शन होगा।
  • Z8T में Electronic Parking Brake, Auto Hold जैसे हाई-एंड फीचर्स मिलेंगे।

महिंद्रा अब सिर्फ पावरफुल गाड़ी नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी-इंटिग्रेटेड सेफ SUV देने की दिशा में बढ़ रही है। नया Z8L वेरिएंट ADAS फीचर्स के साथ सबसे एडवांस्ड Scorpio-N बन गया है।

मिलेंगे ये 10 स्मार्ट ADAS फीचर्स

  1. Forward Collision Warning – सामने टक्कर की आशंका होने पर अलर्ट देता है।
  2. Automatic Emergency Braking – खतरे की स्थिति में खुद-ब-खुद ब्रेक लगा देता है।
  3. Adaptive Cruise Control – सामने वाली गाड़ी की स्पीड के हिसाब से गाड़ी की रफ्तार कम-ज्यादा करता है।
  4. Smart Pilot Assist – हाईवे पर स्टियरिंग को खुद कंट्रोल करता है, जिससे थकान कम होती है।
  5. Lane Departure Warning – लेन से बाहर जाने पर ड्राइवर को चेतावनी देता है।
  6. Lane Keep Assist – कार को लेन के भीतर रखने में मदद करता है।
  7. Traffic Sign Recognition – सड़कों के साइन बोर्ड को पढ़कर ड्राइवर को जानकारी देता है।
  8. Speed Limit Assist – निर्धारित स्पीड लिमिट के अनुसार रफ्तार को नियंत्रित करता है।
  9. High Beam Assist – सामने से वाहन आने पर हेडलाइट की बीम को अपने आप कम करता है।
  10. Front Vehicle Start Alert – सामने वाली गाड़ी के चलने पर नोटिफिकेशन देता है।

इंजन व कॉन्फिगरेशन

  • Scorpio-N अब पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है।
  • ग्राहक इसे 6-सीटर और 7-सीटर कॉन्फिगरेशन में खरीद सकते हैं।
  • मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, दोनों विकल्प मिलते हैं।
  • 4WD का ऑप्शन भी अभी मौजूद रहेगा।

नई वेरिएंट लाइनअप

Z2 → Z4 → Z6 → Z8S → Z8 → Z8T → Z8L (ADAS के साथ)

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

अहमदाबाद रथ यात्रा में मचा हड़कंप, बेकाबू हाथी से भगदड़ देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में 8वीं के छात्र से रैगिंग फिर मुश्किलों में एअर इंडिया भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी का आरोप भारत-कनाडा के रिश्तों में जमी बर्फ पघली