
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अब ‘समाजवाद’ नहीं, सिर्फ़ ‘नकली समाजवाद नाम की दुकान’ बची है। वह भी 2027 में सैफई में सिमट जाएगी। उप मुख्यमंत्री ने गुरूवार को एक्स पर लिखा कि 2012 से 2017- स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के वंशज अखिलेश यादव का दमनकारी शासनकाल था। जनता ने समाजवादी पार्टी के जातिवाद, परिवारवाद, गुंडागर्दी, माफियाराज, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार पर ‘हरीगढ़ का परमानेंट ताला’ लगा दिया है।
अखिलेश यादव सरकार का इतिहास घिनौना, वर्तमान ‘फर्जी पीडीए’ के नाम पर झूठ बोलने वाली ऑटोमैटिक मशीन, और भविष्य अंधकारमय है। इस पर उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता ने सुरक्षा और विकास की गारंटी के लिए तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने तथा समाजवादी पार्टी को समाप्तवादी पार्टी मानते हुए उस पर परमानेंट लॉक लगा दिया है।










