नगर निगम ने शुरू की तैयारी : हल्द्वानी में जल्द बनेंगे ई-वाहनों के चार्जिंग स्टेशन

हल्द्वानी : कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी की सड़कों पर लगभग पांच हजार से अधिक चार्जिंग वाहन यानी इलेक्ट्रिक वाहन दौड़ रहे हैं। ज्ञात हो कि ई—वाहनों को वातावरण के लिए अच्छा माना जाता है, क्योंकि ये प्रदूषण न के बराबर करते हैं। इसके बावजूद अब तक​ शहर में एक भी चार्जिंग स्टेशन नहीं होने के चलते लोग इन्हें लेने से कतरा रहे हैं। ऐसे में अब ई—वाहन चालकों की परेशानी को देखते हुए अब हल्द्वानी नगर निगम सामने आया है। जिसके तहत अब नगर निगम शहर में अलग-अलग स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की योजना बना रहा है। ऐसे में अब निगम के अधिकारियों ने इसके लिए जमीन की खोजबीन भी शुरू कर दी है।

परिवहन निगम के रिकॉर्ड के अनुसार हल्द्वानी शहर में 4100 ई-रिक्शा पंजीकृत हैं, वहीं 200 से अधिक ऐसे दुपहिया वाहन हैं, जिन्हें चलाने के लिए चार्ज करने की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में शहर में चार्जिंग स्टेशन नहीं होने के कारण कई बार इन इलेक्ट्रॉनिक वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। इन्हीं सब समस्याओं को देखते हुए नगर आयुक्त ऋचा सिंह का कहना है कि जल्द हो निगम सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित करेगा।

हल्द्वानी से टेंपो ट्रेवलर सेवा: रोडवेज हल्द्वानी से नैनीताल के लिए जल्द टेंपो ट्रेवलर सेवा शुरू करने जा रहा है। ऐसे में हल्द्वानी डिपो को यह टेपो ट्रैवलर बसें शोघ्र मिलने की उम्मीद है। परिवहन निगम के सहायक महाप्रबंधक संजय पांडे के अनुसार ग़ज्य सरकार ने प्रदेश के कुछ डिपो में यह नई सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। इसमें हल्द्वानी भी शामिल है। हल्द्वानी डिपो सबसे पहले हल्द्वानी और नैनीताल के बीच इसकी शुरुआत करेगा। यह प्रयोग सफल रहने पर इन्हें दूसरे रास्तों पर शुरु किया जाएगा।

ये भी पढ़े – भगवंत मान का ऐलान : नशा तस्करों पर तेज होगी कार्रवाई, किसी को बख्शा नहीं जाएगा

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज में 8वीं के छात्र से रैगिंग फिर मुश्किलों में एअर इंडिया भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी का आरोप भारत-कनाडा के रिश्तों में जमी बर्फ पघली पठानकोट में अपाचे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग