
लखनऊ। राजधानी में बुधवार गोमती नदी में कूदकर महिला ने जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की जांच पड़ताल में जुट गई। जानकारी के अनुसार कविता निषाद 25 वर्षीय पत्नी स्वर्गीय महेश निषाद निवासी अहिमामऊ अपने दो बच्चों के साथ सिकन्दर नगर फेस -2 अपने भाई के घर आई थी। बुधवार दोपहर करीब दो बजे के आसपास लक्ष्मण मेला मैदान के पास गोमती नदी में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों की खबर पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बाहर निकालकर सिविल अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताते चलें कि करीब दो माह पहले मृतका के पति ने जज और उनकी पत्नी पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए सुसाइड कर लिया था। बहरहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई में जुट गई।