मेरठ। युवती से प्रेम प्रसंग के चलते युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक का शव मंगलवार सुबह ईख के खेत से बरामद हुआ। परिजनों ने दो लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, थाना गंगानगर क्षेत्र के गांव अंघेड़ा निवासी हर्ष का शव आज सुबह ईख के खेत में मिला। उसकी गोली मारकर हत्या की गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शिनाख्त का प्रयास किया। शव मिलने की जानकारी जैसे ही हर्ष के परिजनों को मिली, वे भी घटनास्थल पहुंचे। हत्या का आरोप लगाते ही हंगामा शुरू कर दिया। गांव के ही दो लोगों पर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
एसपी देहात ने बताया कि मृतक का गांव की सजातीय युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है।