दिल्ली में 5वीं मंजिल से लड़की को फेंकने वाला तौफीक यूपी से गिरफ्तार

नई दिल्ली, रामपुर।दिल्ली के नॉर्थ ईस्ट जिले के ज्योति नगर इलाके में नेहा की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी तौफीक को उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के टांडा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की टीमें कई दिनों से उसकी तलाश कर रही थीं। तौफीक वारदात के बाद से फरार था और देर रात उसे पकड़ने में सफलता मिली।

क्या है मामला?

सोमवार सुबह नेहा को उसकी बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल से धक्का देकर मार दिया गया। इस जघन्य वारदात का आरोप तौफीक पर है। नेहा को गंभीर हालत में जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

भाई समझती थी नेहा, राखी भी बांधती थी

परिवार के मुताबिक, तौफीक पिछले तीन सालों से उनके संपर्क में था और नेहा तथा उसकी बहनें उसे रक्षाबंधन पर राखी भी बांधती थीं। वह अक्सर उनके घर आता-जाता था और भाई जैसे रिश्ते में व्यवहार करता था। मगर हाल ही में उसका व्यवहार बदल गया था।

शादी का दबाव और फिर टकराव

परिजनों ने बताया कि कुछ महीनों से तौफीक ने नेहा पर शादी करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया था। जब नेहा ने इस प्रस्ताव को ठुकराया तो तौफीक का रवैया आक्रामक हो गया। नेहा ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी थी, लेकिन वह उसे लगातार परेशान करता रहा।

नेहा की बहन ने बताया कि पिछले एक महीने से वह बहन को धमकी दे रहा था और उसे जबरन शादी के लिए मजबूर कर रहा था। नेहा ने इस उत्पीड़न की जानकारी अपनी मां को भी दी थी।

बुर्का पहनकर घर में घुसा, विरोध करने पर धक्का दिया

नेहा के पिता के अनुसार, घटना के दिन तौफीक बुर्का पहनकर उनके घर में घुसा। जब परिवार ने उसका विरोध किया तो उसने नेहा के पिता को धक्का दिया और छत की ओर भाग गया। उस वक्त नेहा छत पर पानी की टंकी की जांच कर रही थी। छत पर दोनों के बीच बहस हुई, जिसके बाद तौफीक ने उसे पांचवीं मंजिल से धक्का दे दिया।

दिल्ली से फरार होकर यूपी में छिपा था आरोपी

हत्या के बाद तौफीक दिल्ली से भाग निकला और अपने गृहजनपद उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के टांडा में जाकर छिप गया था। दिल्ली पुलिस की विशेष टीम ने उसे वहां से गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार, तौफीक दिल्ली के मंडोली रोड पर काम करता था और वारदात से कुछ समय पहले तक वहीं रह रहा था।

नेहा हत्याकांड: अब तक के अहम बिंदु

  • वारदात: 5वीं मंजिल से फेंककर की गई हत्या
  • पीड़िता: नेहा, जो आरोपी को भाई मानती थी
  • आरोपी: तौफीक, मूल रूप से रामपुर का निवासी
  • मकसद: शादी के प्रस्ताव को ठुकराने पर हत्या
  • तरीका: बुर्का पहनकर घर में घुसा, पिता को धक्का देकर छत पर पहुंचा
  • गिरफ्तारी: रामपुर के टांडा से हुई

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

फिर मुश्किलों में एअर इंडिया भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी का आरोप भारत-कनाडा के रिश्तों में जमी बर्फ पघली पठानकोट में अपाचे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग मैं मर रहा था… प्लेन क्रैश में जिंदा बचे यात्री ने बताया