
भास्कर ब्यूरो
- जितेंद्र कुमार को बनाया गया महराजगंज का नया उप जिलाधिकारी
महराजगंज। यूपी सरकार ने रविवार देर रात एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रदेशभर में तैनात 127 उप जिलाधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया। इस तबादला सूची में महराजगंज जिले के फरेंदा में तैनात रही SDM प्रतीक्षा त्रिपाठी का नाम भी शामिल है। उन्हें अब लखीमपुर खीरी में नई तैनाती दी गई है, जो बहुत कम समय में है अपने कार्यशैली से फरेंदा के तहसील क्षेत्र के आम जनता में अपनी छवि एक कर्तव्य निष्ठ और ईमानदार अधिकारी के रूप में बनाने में सफल रही।
वहीं जिले से जुड़े एक और अधिकारी मुकेश कुमार सिंह को गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) ट्रांसफर किया गया है। इसके साथ ही, महराजगंज जिले को नया एसडीएम मिला है। जितेंद्र कुमार को महराजगंज का नया उप जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वर्तमान में जितेंद्र कुमार महोबा जिले में तैनात हैं। स्थानीय लोगों और प्रशासनिक हलकों में इस बदलाव को लेकर चर्चाएं तेज हैं।फेरबदल को लेकर शासन स्तर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। माना जा रहा है कि यह कदम प्रशासनिक चुस्ती और सुशासन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।