
महराजगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र में धर्म परिवर्तन के प्रयास में लिप्त पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय के निर्देशन में की गई, जहां उ0नि0 मुरलीधर व उनकी टीम ने सूचना के आधार पर ग्राम केवटली में दबिश देकर यह गिरफ्तारी की। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम केवटली निवासी राकेश सिंह की शिकायत पर थाना महराजगंज में मुकदमा अपराध संख्या 107/25, धारा 299/196 बीएनएस व उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 की धारा 3/5(1) के तहत मामला पंजीकृत किया गया।
पुलिस ने मौके से 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जिनमें प्रमुख रूप से पास्टर गुलाब चन्द्र (निवासी ग्राम केवटली, महराजगंज) शामिल हैं। अन्य अभियुक्तों में सदीप कुमार (तरसाव, थाना सुजानगंज), राम अनुज (इंग्लिशिया, थाना मछलीशहर), राजेश कुमार (ग्राम केवटली) और सुनील कुमार (पराही, थाना मछलीशहर) शामिल हैं।
बरामद सामग्री:
पुलिस ने उनके कब्जे से 10 बाइबिल,19 पॉकेट बुक्स, 74अन्य धर्मांतरण से संबंधित पुस्तके व 124 फोटोग्राफ सहित एक एल्बम बरामद किया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मुरलीधर, हेड कांस्टेबल मनोज गौड़ , कास्टेबल आसतुक यादव,रोहित सिंह व विकास कुमार शामिल रहे।