Maharajganj: ठेकेदार संघ का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न, प्रभाकर उपाध्याय बने अध्यक्ष

Maharajganj: फरेंदा कस्बे के एक मैरेज हाल में रविवार को उत्तर प्रदेश ठेकेदार कल्याण समिति संघ का चुनाव हुआ। सर्व सहमति के आधार पर प्रभाकर उपाध्याय को जिलाध्यक्ष व प्रमोद सिंह को संघ का महामंत्री बनाया गया।

चुनाव के बाद नव निर्वाचित पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती व ठेकेदार के हक व हकूक की सुरक्षा के लिए सतत प्रयासशील रहने का संकल्प लिया। चुनाव अधिकारी हृदय पांडेय व दुर्गा पांडेय की देखरेख में संघ के पदाधिकारियों का चुनाव करने की प्रक्रिया शुरू की गई।

संघ के सभी सदस्यों ने निर्विरोध पदाधिकारियों का चुनाव किया। प्रभाकर उपाध्याय अध्यक्ष, प्रमोद सिंह महामंत्री, मनीष सिंह उपाध्यक्ष, राकेश गुप्ता उपाध्यक्ष, अभय सिंह उपाध्यक्ष, आशुतोष मिश्रा संगठन मंत्री,सिद्धार्थ पांडेय कोषाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी,रिंकू सिंह मंत्री, प्रदीप नायक मंत्री, हरकेश कसौधन मंत्री, विजय पांडे मंत्री, राजन पाठक मंत्री, संजय सिंह संरक्षक, महबूब आलम संरक्षक, सुनील राय संरक्षक, हरनंदन उपाध्याय संरक्षक चुना गया। अध्यक्ष प्रभाकर उपाध्याय व महामंत्री प्रमोद सिंह ने कहा कि संघ के सदस्यों ने जो जिम्मेदारी दिया है उसका बखूबी निर्वहन किया जाएगा।

यह भी पढ़े :

राम दरबार की तस्वीर कोतवाली गेट पर टांगने पर विवाद : हिंदूवादी संगठन बोले- आस्था को पहुंची ठेस, चेयरमैन बोले- जिन्हें 5 वोट नहीं मिले वो विरोध कर रहें
https://bhaskardigital.com/controversy-over-hanging-the-picture-of-ram-darbar/

यह भी पढ़े : ईरान पर जब किया हमला, 37 घंटे तक हवा में उड़ते रहें अमेरिका के B-2 बॉम्बर्स
https://bhaskardigital.com/iran-attacked-america-b-2-bombers-remained-air-for-37-hours/

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी का आरोप भारत-कनाडा के रिश्तों में जमी बर्फ पघली पठानकोट में अपाचे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग मैं मर रहा था… प्लेन क्रैश में जिंदा बचे यात्री ने बताया जिम के बाहर शरवरी ने फ्लॉन्ट की टोंड लेग्स