
हल्द्वानी । देश के प्रमुख टाइगर रिजर्व में से एक कार्बेट टाइगर रिजर्व में हर साल विदेशी सैलानी जंगल सफारी करने आते हैं। इससे पार्क को अच्छा खासा राजस्व प्राप्त होता है। पिछले करीब 5 सालों की बात करें तो अब तक 29 हजार 126 विदेशी सैलानी यहां आ चुके हैं। इस दौरान विदेशी सैलानियों ने मुख्य रूप से कॉर्बेट पार्क के ढेला, झिरना, बिजरानी, गर्जिया और ढिकाला पर्यटन जोन में जंगल सफारी की।
दरअसल वर्ष 2020 के बाद यानि कोविड काल के बाद यहां पर्यटकों की संख्या काफी कम थी, मगर वर्ष 2022 के बाद से विदेशियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पार्क बार्डन अमित ग्वासीकोटी का कहना है कि कॉर्बेट पार्क में विदेशी सैलानियों की संख्या बढ़ रही जिससे पार्क को राजस्व भी प्राप्त हो रहा है।
कब कितना राजस्व:
साल 2021—22 में यहां कुल 884 विदेशी सैलानी आए, जिनसे 17.36 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ।
साल 2022—23 यहां कुल 6142 विदेशी सैलानी आए, जिनसे 98.72 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ।
साल 2023—24 यहां कुल 9180 विदेशी सैलानी आए, जिनसे 260.72 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ।
साल 2024—25 यहां कुल 11056 विदेशी सैलानी आए, जिनसे 327.75 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ।
वहीं साल 2025 के केवल ढाई महीनों में यानि अप्रैल से 15 जून तक 1864 विदेशी सैलानी आ चुके हैं, जिनसे अब तक 17.90 लाख का राजस्व प्राप्त हो चुका है।