
कासगंज। जनपद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कासगंज का वन विहार कार्यक्रम शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल नदरई पर संपन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम की जानकारी देते हुए नगर प्रचार प्रमुख वैभव उपाध्याय ने बताया की कार्यक्रम हेतु एक महीने पूर्व से ही नगर की कार्यकारिणी द्वारा सभी बस्तियों में सघन संपर्क किया गया तथा स्वयंसेवकों के रजिस्ट्रेशन किए गए।
कार्यक्रम में लगभग 1800 स्वयंसेवक उपस्थित रहे सर्वप्रथम परम पवित्र भगवा ध्वज लगाकर स्वयंसेवकों ने खेलकूद योग आसन तथा अन्य मस्ती के कार्यक्रम किये। अंत में सभी स्वयंसेवकों द्वारा संघ की प्रार्थना दोहराई गई। कार्यक्रम में भारत मां की जय के उद्घोष से संपूर्ण क्षेत्र गूंज उठा तदुपरांत कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एटा विभाग के सह विभाग कार्यवाह संजीव पांडे द्वारा सभी को संबोधित करते हुए कहा गया कि इस विजयदशमी से संघ अपने 100 वर्ष पूर्ण कर रहा है। इन सौ वर्ष में संघ एक बुजुर्ग ना होकर युवा शक्ति एवं सोच के साथ कार्य कर रहा है।
इस शताब्दी वर्ष में हमें अपने कार्य विस्तार के 6 बिंदु तथा पंच प्रण को पूर्ण करना है। साथ ही साथ पूज्यनीय डॉक्टर साब की संघ के बारे में सर्वस्पर्शी व सर्वव्यापी प्रवति को व्यापक रूप देना हैं। तथा अंत में सभी स्वयंसेवकों द्वारा सामूहिक रूप से जलपान तथा आम और दूध की पार्टी की गई।
कार्यक्रम के मुख्यशिक्षक गौरव व प्रार्थना अमित द्वारा बोली गयी।
कार्यक्रम में विभाग संघचालक उमाशंकर जी, विभाग प्रचारक कुलदीप जी, जिला संघचालक दीपराज जी, जिला प्रचारक आर्येन्दर जी, नगर संघचालक शरद जी , नगर कार्यवाह अनिरुद्ध जी ,सह कार्यवाह मोहित जी उपस्थित रहे।