बुलंदशहर में एक लाख के इनामी बदमाश का एनकाउंटर, यूपी STF को बड़ी सफलता

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक बड़ी खबर सामने आई है। नोएडा एसटीएफ की टीम ने शुक्रवार देर रात जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्यारह मील चौकी इलाके में मुठभेड़ के दौरान एक लाख के इनामी बदमाश विनोद गड़रिया को मार गिराया। इस कार्रवाई में एसटीएफ के दो जवान सुमित और अनुज भी गोली लगने से घायल हुए हैं।

अपराध की दुनिया का बड़ा नाम था विनोद गड़रिया

कैराना (शामली) का रहने वाला विनोद गड़रिया पश्चिमी उत्तर प्रदेश का कुख्यात अपराधी था। उसके खिलाफ मुजफ्फरनगर, बागपत और शामली जिलों में हत्या, लूट, रंगदारी, डकैती जैसे 40 से ज्यादा संगीन मुकदमे दर्ज थे। वह मुजफ्फरनगर में हुई एक बड़ी डकैती में वांछित था और पुलिस ने उस पर ₹1 लाख का इनाम घोषित कर रखा था।

वारदात की फिराक में आया था बुलंदशहर

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, विनोद गड़रिया अपने एक साथी के साथ बुलंदशहर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे से आया था। STF को सूचना मिली थी कि वह इलाके में सक्रिय है, जिसके बाद टीम ने इलाके में दबिश दी। मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से जमकर फायरिंग हुई। जवाबी कार्रवाई में विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।

मौके से हथियार और बाइक बरामद

एसटीएफ की टीम ने मुठभेड़ स्थल से एक पिस्टल, कारतूस और एक बाइक बरामद की है। घायल सिपाहियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस की सख्त कार्रवाई

इस मुठभेड़ को यूपी एसटीएफ की एक और बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राज्य भर में वांछित और इनामी अपराधियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी का आरोप भारत-कनाडा के रिश्तों में जमी बर्फ पघली पठानकोट में अपाचे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग मैं मर रहा था… प्लेन क्रैश में जिंदा बचे यात्री ने बताया जिम के बाहर शरवरी ने फ्लॉन्ट की टोंड लेग्स