Meerut: प्रो. त्रिपाठी बोले…कृष्ण अवतार होने और ऋषि होने के कारण प्रभु नहीं थे, बल्कि…

Meerut: शुक्रवार को मयूर विहार स्थित अपने आवास पर प्रो. सुधाकराचार्य त्रिपाठी ने तीर्थ बनाने की प्रक्रिया को बताया। उन्होंने कहा कि कृष्ण अवतार होने और ऋषि होने के कारण प्रभु नहीं थे, बल्कि इसलिए प्रभु थे क्योंकि उन्होंने जेल, वन, पर्वत, नदी, नगर को तीर्थ बनाया।

तीर्थ अनन्त काल तक अस्तित्त्व में रहते हैं। श्री कृष्ण ने जन्म लेकर जेल को तीर्थ बना दिया। उन्होंने जन्म लेने, भागने, रास करने, लीला करने, वर्षा से रक्षा करने से मथुरा, व्रज, वृन्दावन, यमुना, गोवर्धन, मधुवन, अम्बिका वन सभी को तीर्थ बना दिया। एक कृष्ण ने 27 गोपियों के साथ इस प्रकार नृत्य किया जैसे एक चन्द्र 27 नक्षत्रों पर एक साथ प्रकाश डालता है। जो वन ध्रुव की तपस्या के कारण तपस्थली था, वह कृष्ण की रासलीला के कारण तीर्थ बना। इस प्रकार कृष्णलीला के अन्तर्गत सभी तीर्थों का वर्णन हुआ। मोह न रखना ही तीर्थ का वास्तविक स्वरूप है।

चैतन्य महाप्रभु ने नवद्वीप (बंगाल) से उत्तर प्रदेश की यात्रा कर इन तीर्थों की खोज की। त्रिपाठी जी ने‌ गोविन्द दामोदर माधवेति के महत्त्व को बताया। मुचुकुन्द की कथा से मुचुकुन्द गुफा (कन्हेरीकेव्स) तीर्थ के विषय में बताया। सान्दीपनि ऋषि के आश्रम उज्जैन तीर्थ की कथा सुनाई। शनिवार की कथा में स्यमन्तक मणि, हस्तिनापुर कर्षण, देवकी पुत्र शोक निवारण, साम्बशाप आदि की कथा में आने वाले तीर्थों का वर्णन होगा।

ये भी पढ़ें:

वोटिंग की तस्वीरें-वीडियो अब नहीं रहेंगे हमेशा के लिए, सिर्फ 45 दिन तक सुरक्षित, जानिए क्या है EC का नया नियम
https://bhaskardigital.com/voting-photos-and-videos-will-no-longer-be-permanent-they-will-be-safe-only-for-45-days-know-what-is-ecs-new-rule/

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के साथ ही देश के कुल एक्सप्रेसवे नेटवर्क का 42% हिस्सा अकेले यूपी के नाम
https://bhaskardigital.com/with-the-inauguration-of-gorakhpur-link-expressway-42-of-the-countrys-total-expressway-network-is-in-the-name-of-up-alone/

UPPSC: पीसीएस मुख्य परीक्षा 2024 के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
https://bhaskardigital.com/uppsc-admit-card-for-pcs-main-exam-2024-released-download-it-like-this/

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी का आरोप भारत-कनाडा के रिश्तों में जमी बर्फ पघली पठानकोट में अपाचे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग मैं मर रहा था… प्लेन क्रैश में जिंदा बचे यात्री ने बताया जिम के बाहर शरवरी ने फ्लॉन्ट की टोंड लेग्स