
QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 जारी हो चुकी है और इसमें भारतीय संस्थानों का प्रदर्शन पहले से बेहतर रहा है। खास तौर पर IIT दिल्ली ने जबरदस्त छलांग लगाते हुए भारत के शीर्ष संस्थान का दर्जा हासिल किया है। इस बार IIT दिल्ली को 123वां स्थान मिला है, जो कि पिछले साल की तुलना में 27 पायदान ऊपर है।
दो साल में 74 रैंक की सुधार
IIT दिल्ली ने पिछले दो वर्षों में कुल 74 रैंक की जबरदस्त बढ़त दर्ज की है। 2024 की रैंकिंग में यह 197वें स्थान पर था, 2025 में यह 150वें पर आया और अब 2026 में 123वें स्थान पर पहुंच गया है।
IIT बॉम्बे की रैंक में गिरावट
वहीं, IIT बॉम्बे को इस बार कुछ झटका लगा है। पिछली बार यह 118वें पायदान पर था, जबकि इस साल यह 129वें स्थान पर पहुंच गया है।
भारत के 54 संस्थानों को मिली जगह
QS वर्ल्ड रैंकिंग 2026 में भारत के कुल 54 संस्थानों को शामिल किया गया है, जो शिक्षा के क्षेत्र में भारत की लगातार मजबूत होती उपस्थिति को दर्शाता है।
टॉप 9 भारतीय संस्थान – QS वर्ल्ड रैंकिंग 2026
रैंक | संस्थान का नाम |
---|---|
123 | IIT दिल्ली |
129 | IIT बॉम्बे |
180 | IIT मद्रास |
215 | IIT खड़गपुर |
219 | IISc बेंगलुरु |
222 | IIT कानपुर |
328 | दिल्ली विश्वविद्यालय |
334 | IIT गुवाहाटी |
339 | IIT रुड़की |
ग्लोबल टॉप 5 यूनिवर्सिटीज
QS वर्ल्ड रैंकिंग 2026 में MIT (मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) ने लगातार 14वें साल पहला स्थान हासिल किया है। इसके बाद के चार स्थानों पर क्रमशः इंपीरियल कॉलेज लंदन, स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी हैं।
IIT दिल्ली की रैंकिंग में सुधार के कारण
IIT दिल्ली की रैंकिंग में सुधार के पीछे कई मानकों में इसकी उल्लेखनीय प्रगति रही है—
- इम्प्लॉयर रेप्यूटेशन में 23 स्थान की बढ़त
- फैकल्टी साइटेशन में 40 स्थान की बढ़त
- इम्प्लॉयर आउटकम्स में 21 रैंक की उन्नति
- सस्टेनेबिलिटी स्कोर में 252 स्थान का जबरदस्त सुधार