रूस ने अमेरिका को ईरान पर हमला न करने की चेतावनी दी, परमाणु तबाही की दी आशंका



सेंट पीटर्सबर्ग/मॉस्को । रूस ने बुधवार को अमेरिका को सख्त चेतावनी दी है कि वह ईरान पर सैन्य हमला करने से बचे, क्योंकि इससे मध्य पूर्व की स्थिति “पूरी तरह से अस्थिर” हो सकती है और एक संभावित परमाणु तबाही का खतरा भी उत्पन्न हो सकता है।

सेंट पीटर्सबर्ग में एक आर्थिक मंच के दौरान रूस के उप विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव ने कहा कि मास्को वाशिंगटन से अपील कर रहा है कि वह इस संघर्ष में प्रत्यक्ष सैन्य हस्तक्षेप न करे। उन्होंने कहा, “ऐसा कोई भी कदम पूरे क्षेत्र को अस्थिर कर देगा। यह सिर्फ एक अटकल नहीं, बल्कि एक गंभीर खतरा है।”

रूस ने यह भी कहा कि इजराइल द्वारा ईरान पर किए जा रहे हमले परमाणु संकट को जन्म दे सकते हैं। मास्को ने इससे पहले इजराइल-ईरान टकराव को खत्म करने के लिए मध्यस्थता की पेशकश की थी, लेकिन फिलहाल कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

उल्लेखनीय है कि जनवरी 2025 में रूस और ईरान ने एक रणनीतिक साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। वहीं, रूस और इजराइल के बीच संबंध भी बने हुए हैं, लेकिन यूक्रेन युद्ध के बाद से वे तनावपूर्ण हो गए हैं। इन्हीं संबंधों को लेकर रूस लगातार शांति बहाली के लिए कोशिश करने में लगा है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी का आरोप भारत-कनाडा के रिश्तों में जमी बर्फ पघली पठानकोट में अपाचे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग मैं मर रहा था… प्लेन क्रैश में जिंदा बचे यात्री ने बताया जिम के बाहर शरवरी ने फ्लॉन्ट की टोंड लेग्स