जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने 215 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास

सीतापुर। जनपद के एक दिवसीय भ्रमण पर आए जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने ग्राम कनरखी एवं ग्राम बंगालीपुरवा में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान गोबरहिया नाले पर रेगुलेटर निर्माण की परियोजनाओं का विधि विधान से भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। मंत्री ने बाढ़ खण्ड बाराबंकी एवं सिंचाई खण्ड सीतापुर की 168.60 करोड़ लागत की 7 परियोजनाओं का शिलान्यास किया तथा सीतापुर प्रखण्ड शारदा नहर, सीतापुर एवं सिंचाई खण्ड, सीतापुर की 46.74 करोड़ लागत की 9 परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया। उन्होंने एक पेड़ मां के नाम महाअभियान के अंतर्गत पौधारोपित कर सभी को अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा पर्यावरण को संरक्षित रखने का भी संदेश दिया। साथ ही श्रमिकों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर मंत्री श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में देश एवं प्रदेश का निरन्तर विकास हो रहा है। सभी पात्रों को बिना किसी भेदभाव के सभी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, चिकित्सा, आवास, शौचालय, पेयजल आदि के पात्रों हेतु निःशुल्क एवं समुचित प्रबंध सुनिश्चित किया गया है। प्रदेश की कानून व्यवस्था बेहतर हुई है तथा विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में भी सुधार हुआ है। बेहतर सड़कों का भी प्रबंध सुनिश्चित करने का कार्य भी प्रदेश एवं केंद्र की सरकार द्वारा किया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का सर्वांगीण विकास संभव हो सका है। उनकी सेवा, संकल्प एवं सुशासन से व्यापक परिवर्तन हुए हैं। विश्वपटल पर देश की स्थिति मजबूत हुयी है। योजनाओं से पात्र लाभान्वित हो रहे हैं। महिला सशक्तीकरण की दिशा में अनेक प्रयास किए गए हैं, जिनमें ड्रोन दीदी योजना के द्वारा महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही है। मंत्री ने ग्राम बगस्ती में सरयू नदी के दायें तट पर स्थित चहलारीघाट गनेशपुर के किमी0 18.920 से किमी० 19.670 के मध्य बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया।
विधायक सेवता ज्ञान तिवारी ने क्षेत्र के विकास हेतु व्यापक स्तर पर परियोजनाएं स्वीकृत कराए जाने पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं मंत्री जल शक्ति को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के विषय में भी जानकारी दी तथा सरकार की बेहतर कार्यप्रणाली से क्षेत्र को हुए लाभों के विषय में बताया। उन्होंने लोकार्पण एवं शिलान्यास की गयी परियोजनाओं के विषय में भी जानकारी दी। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, अधिशासी अभियंता सिंचाई विशाल पोरवाल, अधिशाषी अभियंता लघु सिंचाई हरिश्चन्द्र गुप्ता सहित सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तथा सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

चौपाल में गिनाई सरकार की उपलब्धियां

मंत्री श्री सिंह की अध्यक्षता में ग्राम बंगालीपुरवा में विकसित भारत का अमृत काल-सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 वर्ष के अवसर पर पंचायत चौपाल भी आयोजित की गयी। उन्होने नीट की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर शिवानी मौर्य को सम्मानित किया। इसके साथ ही आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत श्याम लाल, ओम प्रकाश, कमला देवी, नेम कुमार, नैना देवी, भोला नाथ आदि लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में लगभग 200 पात्रों का पंजीकरण कर आयुष्मान कार्ड जारी कराए गए। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के लाभार्थियों माधव राव, अशोक कुमार, राम प्रसाद, कल्लू राम, छोटे लाल एवं सोमवारी लाल आदि को सम्मानित भी किया।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी का आरोप भारत-कनाडा के रिश्तों में जमी बर्फ पघली पठानकोट में अपाचे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग मैं मर रहा था… प्लेन क्रैश में जिंदा बचे यात्री ने बताया जिम के बाहर शरवरी ने फ्लॉन्ट की टोंड लेग्स