
सोनभद्र। नगर पालिका जनपद सोनभद्र मे पहली बरसात में पानी सड़कों पर तैर रहा है। लोगों के घरों में घुस रहा और लोग परेशान है। हल्की बरसात में सड़कों पर भरा पानी नगर पालिका की पोल खोल रहा है। नगर पालिका ने मंडी समिति के सामने नाली की सफाई की। उसके आगे जो लोगो का घर था उनको उम्मीद थी कि हमारे सामने भी नाली की सफाई होगी लेकिन नगर पालिका उनको भूल गया। मंगलवार को बरसात हुई तो नगर पालिका की करतूत सामने आ गई। फ्लाई ओवर के नीचे बने सर्विस लेन पर पानी का भराव हो गया।

कई वर्षों से कीर्तिपाली हॉस्पिटल के पास होने वाले जल जमाव से भी इस वर्ष लोगों को निजात नहीं मिल सकी। इसकी शिकायत पूर्व में नगर पालिका प्रशासन से की गई थी लेकिन पालिका प्रशासन उनकी आवाज को दबा दिया। ऐसी हालत में नगर पालिका नगर की स्वच्छता के प्रति और पानी निकासी के प्रति कितना गंभीर है। यह सहज अंदाजा लगाया जा सकता हैं। जिला प्रशासन और नगर पालिका के खिलाफ वार्डवासी आंदोलन करने के लिए मजबूर है।

कीर्ति पाली के सामने दुकानदार अनुराग का कहना है कि नगरपालिका हम लोग के साथ अन्याय कर रहा है। मेन रोड पर पानी भर रहा लेकिन नगर पालिका प्रशासन कुछ नहीं कर रहा है। यदि नगर पालिका इस बारे में ध्यान नहीं देता है तो हम लोग आंदोलन करने के लिए विवश होंगे।

विचपई के लव कुश ने बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष हमारे घर के पास रहती है। लेकिन उनके द्वारा मोहल्ले में अभी तक ऐसा कोई काम नहीं किया गया जिससे नगर की हालात सुधरे।