
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने यूपी में 60,244 पुलिसकर्मियाें भर्ती को लेकर लेकर राज्य सरकार के प्रचार प्रसार पर सवाल उठाया। सरकार पर तंज कसते हुए मायावती ने कहा यूपी में 60,244 पुलिस भर्ती को लेकर सरकार इतना प्रचार प्रसार कर रही है। इससे यह लग रहा है कि यह कोई नई बात है। पुलिस विभाग में ऐसी भर्ती रुटीन कार्य हैं। उनकी सरकार में भी भर्ती हुई थी।
बसपा प्रमुख मायावती ने बुधवार को एक्स पर दो पोस्ट किए। पहले पोस्ट में उन्होंने कहा कि प्रदेश में हाल ही में 60,244 सिपाही भर्ती हुई। सरकार इसका खूब प्रचार-प्रसार कर रही है। सिपाही भर्ती को लेकर ऐसा प्रचारित किया गया, जैसे यह कोई नई बात हो, जबकि पुलिस में ऐसी भर्ती रूटीन कार्य है, ताकि बैकलाग की बुराई पुलिस विभाग में भी न आए। किन्तु इस भर्ती में सर्वसमाज को सही हक मिला या नहीं व उनकी प्रशिक्षण को लेकर चिंता जताई है।
मायावती ने कहा कि उनकी सरकार में यूपी में ’कानून का राज’ स्थापित और न्याय-युक्त माहौल स्थापित करने के लिए एकमुश्त 1.20 लाख नए पद सृजित किए थे। पुलिस भर्ती को ईमानदार प्रक्रिया बनाया गया। इसका यह परिणाम रहा कि शान्ति व्यवस्था लाभ बिना भेदभाव के समाज के सभी वर्गों के लोगों को मिला, जिसकी अब बहुत कमी है।