महराजगंज : मनरेगा पार्क में नुकसान पहुंचाने पर तीन लोगों के विरुद्ध केस दर्ज

कोल्हुई, महराजगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम परासखाड़ में मनरेगा पार्क में नुकसान करने और प्रधान से तीखी झड़प करने के मामले में कोल्हुई पुलिस ने ग्राम प्रधान की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

ग्राम प्रधान परासखांड अनिल कुमार शुक्ल ने कोल्हुई थाने में तहरीर दी है कि वह सुबह टहलने के लिए निकले थे। इस दौरान जब मनरेगा पार्क पर नजर पड़ी तो देखा गांव के ही दिनेश समेत उनके परिवार के लोग मनरेगा पार्क को नुकसान कर रहे थे। मना करने पर उन लोगों ने गाली गलौज और धक्का मुक्की किये। साथ ही धमकी भी दिये।

इस मामले में कोल्हुई पुलिस ने ग्राम प्रधान की तहरीर पर गांव के ही दिनेश समेत तीन लोगों के विरुद्ध मनरेगा पार्क में नुकसान करने और तीखी झड़प करने के आरोप में धारा 352,351(2)131,तथा 3/5 सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष कोल्हुई आशीष कुमार सिंह ने बताया ग्राम प्रधान के तहरीर पर दिनेश समेत तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी का आरोप भारत-कनाडा के रिश्तों में जमी बर्फ पघली पठानकोट में अपाचे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग मैं मर रहा था… प्लेन क्रैश में जिंदा बचे यात्री ने बताया जिम के बाहर शरवरी ने फ्लॉन्ट की टोंड लेग्स