
गाजियाबाद। शासन के आदेश और उच्च अधिकारियों के निर्देशन में जहां पुलिसिंग को बेहतर करने का कार्य किया जा रहा है। वहीं पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड़ की कई पहल बेहतर मानी जा रही है। जहां क्राइम को लेकर अच्छी पकड़ रखने वाले अधिकारियों को बेहतर दिशा निर्देश देने का कार्य कर रहे हैं। वही पुलिस विभाग को साफ-सुंदर और अच्छे वातावरण के तहत कार्य करने के निर्देश भी देते हुए नजर आए हैं। इसी के कहत प्रदेश में पुलिस का पहला कैफेटेरिया बनकर तैयार हो रहा है।

हाइलाइट्स :
- नगर जोन कप्तान धवल जायसवाल की देखरेख में चल रहा कार्य
- प्रदेश में पहला होगा कैफेटेरिया मुख्यालय
- जहां पुलिस कर्मचारियों के लिए होगी खाने चाय की व्यवस्था
- नाश्ते और खाने की होगी व्यवस्था
- डीसीपी (नगर )मुख्यालय संभाल रहे इसकी जिम्मेदारी
- पांच घड़ियां लगी होने से बता रही अलग अलग समय
पुलिस कमिश्नर के आदेश और निर्देश के बाद इसी कड़ी में नगर जोन कप्तान धवल जायसवाल के द्वारा पुलिस कर्मचारी के लिए अच्छा कार्य करते हुए मुख्यालय में कैफेटेरिया का कार्य होता हुआ नजर आया। जिसको देखकर ऐसा महसूस होगा कि आप पुलिस मुख्यालय में नहीं है, बल्कि एक फाइव स्टार रेस्टोरेंट आगए है और इसको इसी तरह से बनाया जा रहा है। दैनिक भास्कर संवाददाता एमजे चौधरी ने अपने कैमरे में कैद की कुछ तस्वीरें। पुलिस कर्मचारी अपने अधिकारियों की कर रहे जमकर प्रशंसा।

फाइव स्टार रेस्टोरेंट की तरह बन रहा पुलिस का कैफेटेरिया
पुलिस कर्मचारियों के लिए पुलिस मुख्यालय में तैयार हो रहे कैफेटेरिया को देखकर आप खुद अंदाजा लगाएंगे की कैफेटेरिया एक फाइव स्टार रेस्टोरेंट की तरह बनाया जा रहा है। जिसकी खुद देखरेख नगर जोन कप्तान धवल जायसवाल के कंधों पर है और वह पूरी लगन और मेहनत के साथ अपने इस कार्य को अंजाम देने का कार्य करते हुए नजर आ रहे हैं। लगभग कुछ ही समय में बनकर तैयार होने वाले कैफेटेरिया उत्तर प्रदेश के पुलिस मुख्यालय में पहला कैफेटेरिया होगा। जो पुलिस कर्मचारियों के लिए एक बेहतर साधन भी होगा। क्योंकि पुलिस मुख्यालय में तैनात पुलिस कर्मचारियों के लिए नाश्ते और खाने की व्यवस्था भी इस कैफेटेरिया में होगी।

प्रदेश में पहला होगा कैफेटेरिया मुख्यालय
कैफेटेरिया को देखकर ऐसा महसूस होगा जैसे आप किसी फाइव स्टार रेस्टोरेंट में आए हैं। क्योंकि वह फुल एयर कंडीशनर होगा और व्यवस्था को बेहतर बनाने का कार्य किया गया है। जो एक सुंदर वातावरण के तहत रेस्टोरेंट होगा। हालांकि इसको देखने के लिए पुलिस के कर्मचारी देखकर गर्व महसूस कर रहे हैं। क्योंकि जिस तरह कैफेटेरिया का निर्माण कार्य हो रहा है व कार्य चल रहा है। उससे पुलिस कर्मचारी के अंदर अपने अधिकारियों को लेकर काफी प्राउड भी महसूस हो रहा है, जो अपने कर्मचारियों का इतना ख्याल रखते हुए इस तरह की व्यवस्था कर रहे हैं।
पांच विदेशी घड़ियां कैफेटेरिया को बना रही आकषर्क
बाकायदा कैफेटेरिया में विदेशी पैटर्न के तौर पर पांच विदेशी समय को दर्शाया गया और पांच घड़ियां भी लगाई गयी है जो अलग-अलग समय दिख रही हैं, यानी कि कहीं ना कहीं कैफेटेरिया को हाईटेक और मॉडर्न बनाने के लिए जहां नई दिल्ली, कनाडा, दुबई, सिंगापुर और लंदन का समय बता रही है। इनके लगने से कैफेटेरिया में और चार चांद लगाते हुए नजर आए हैं। यानी की व्यवस्थाओं को बेहतर करने और कैफेटेरिया को आकर्षक बनाने के उद्देश्य से बेहतरीन कार्य किया जा रहे हैं।
जहां पुलिस कर्मचारियों के लिए होगी खाने चाय की व्यवस्था
पुलिस मुख्यालय में तैनात पुलिस कर्मचारियों के लिए फाइव स्टार रेस्टोरेंट की व्यवस्था की गई है। जिससे कि उन्हें चाय नाश्ते और खाने के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े, यानी की मैस न होने के चलते इस तरह की व्यवस्था करके अधिकारियों द्वारा अपने कर्मचारियों का विशेष रूप से ध्यान रखा गया है। पुलिस कर्मचारी अपने अधिकारियों की इस पहल की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं।
डीसीपी नगर संभाल रहे इसकी जिम्मेदारी
नगर जोन कप्तान धवल जायसवाल ने दैनिक भास्कर संवाददाता एमजे चौधरी से बातचीत में बताया कि उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देशन में इस कैफेटेरिया का निर्माण किया जा रहा है। और व्यवस्थाओं को बेहतर किया जा रहा है। मुख्यालय में तैनात पुलिस कर्मचारियों को नाश्ते खाने की व्यवस्था बेहतर होगी, जो इधर-उधर जाया करते थे। अब वह एक छत के नीचे खाना नाश्ता किया करेंगे। इससे समय की बचत भी होगी और कर्मचारियों को परेशानी से भी निजात मिलेगी।
हालांकि, इसको मॉडर्न रेस्टोरेंट के तौर पर बनाया जा रहा है। और अच्छी सुविधाओं से लैस यह कैफेटेरिया होगा। इसमें एसी की व्यवस्था भी की गई है, जिससे की गर्मी के मौसम में कर्मचारियों को गर्मी ना लगे और साफ सफाई को लेकर भी व्यवस्था की गई है। इसको मॉडर्न तौर पर बनाया जा रहा है। विदेशी समय के लिए लगी घड़ियों को आकर्षक रेस्टोरेंट के तौर पर लगाया गया। जिससे कि देखने में अच्छा लगे और मॉडर्न रेस्टोरेंट की तरह कैफेटेरिया दिखाई दे।