
Ahmedabad to London Flight Cancel : अहमदाबाद से लंदन जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI 159 में तकनीकी खराबी के कारण उसे रद्द कर दिया गया है। यह बोइंग 788 विमान, जो दोपहर 1:10 बजे उड़ान भरने वाला था, तकनीकी समस्या के चलते फ्लाइट को निरस्त कर दिया गया है। यह घटना उसी रूट पर हुई है जहां कुछ दिन पहले एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 दुर्घटनाग्रस्त हुई थी।
फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया है। अधिकांश यात्री एयरपोर्ट पर पहुंच चुके थे, जब उन्हें पता चला कि उनकी उड़ान को रद्द कर दिया गया है। एक यात्री ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, “मैं लंदन जा रहा था, लेकिन अब पता चला है कि फ्लाइट रद कर दी गई है। क्रू ने इस बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है, और न ही रिफंड के बारे में कुछ बताया गया है।”
एयरलाइन ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है और कहा है कि वे जल्द ही रिफंड प्रक्रिया शुरू करेंगे। इस घटना ने यात्रियों की चिंता और असमंजस को बढ़ा दिया है, खासकर उस रूट पर जहां पहले ही दुर्घटना से जुड़ी खबरें आई हैं।
यह भी पढ़े : सैन फ्रांसिस्को टू मुंबई : एयर इंडिया का प्लेन बीच रास्ते में खराब! कोलकाता में आपात लैंडिंग