BSc Computer Science की पढ़ाई के लिए कितना मिल सकता है एजुकेशन लोन? जानिए आसान EMI और पेमेंट की पूरी जानकारी

अगर आप BSc Computer Science जैसे प्रोफेशनल कोर्स में एडमिशन लेने का सपना देख रहे हैं, लेकिन कोर्स फीस को लेकर परेशान हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आज के समय में एजुकेशन लोन एक आसान और भरोसेमंद विकल्प बन गया है, जिसकी मदद से लाखों स्टूडेंट्स अपने करियर को ऊंची उड़ान दे रहे हैं।

क्यों जरूरी है एजुकेशन लोन?

BSc Computer Science एक तीन साल का अंडरग्रेजुएट कोर्स होता है। इसकी फीस संस्थान के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

  • प्राइवेट यूनिवर्सिटीज में सालाना फीस ₹1 लाख से ₹2.5 लाख तक होती है।
  • यानी कुल मिलाकर 3 से 7 लाख रुपये तक खर्च हो सकता है।

अब इतने खर्च के लिए एजुकेशन लोन एक बढ़िया विकल्प है। बैंक और NBFC (गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थान) अब ग्रेजुएशन लेवल पर भी अच्छे-खासे लोन ऑफर कर रहे हैं।

कितना लोन मिलता है?

बैंक BSc जैसे ग्रेजुएशन कोर्सेज के लिए आमतौर पर ₹4 लाख से ₹10 लाख तक का लोन देते हैं।
अगर आपने DU, BHU, IISc जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में दाखिला लिया है, तो लोन मिलने की संभावना और आसान हो जाती है।

एजुकेशन लोन में क्या-क्या खर्च कवर होते हैं?

एजुकेशन लोन सिर्फ ट्यूशन फीस तक सीमित नहीं होता, इसमें ये सभी खर्च शामिल हो सकते हैं:

  • हॉस्टल और मेस फीस
  • किताबें और स्टडी मटेरियल
  • लैपटॉप या कंप्यूटर (जरूरत पड़ने पर)
  • लैब चार्ज और एग्जाम फीस
  • ट्रैवल खर्च (अगर कॉलेज किसी और शहर में है)

EMI और रिपेमेंट कैसे होता है?

एजुकेशन लोन की एक खास बात ये है कि इसकी EMI आपकी पढ़ाई खत्म होने के बाद शुरू होती है।

  • पढ़ाई के दौरान सिर्फ ब्याज देना होता है, या कुछ मामलों में वो भी नहीं।
  • कोर्स पूरा होने के 6 महीने या 1 साल बाद से EMI शुरू होती है।

उदाहरण:
अगर आपने ₹6 लाख का लोन लिया और ब्याज दर 9% है, तो 7 साल में आपकी अनुमानित मासिक EMI करीब ₹9,600 होगी। हालांकि, EMI का वास्तविक आंकड़ा लोन अमाउंट, ब्याज दर और अवधि पर निर्भर करता है।

जरूरी दस्तावेज

लोन के लिए अप्लाई करते समय आपको ये डॉक्युमेंट्स देने होंगे:

  • कॉलेज का एडमिशन लेटर
  • फीस स्ट्रक्चर
  • पिछली कक्षा के प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड, पैन कार्ड
  • माता-पिता/गार्जियन की इनकम प्रूफ

लोन के लिए कैसे करें आवेदन?

आज एजुकेशन लोन के लिए अप्लाई करना पहले से कहीं आसान है।

  • आप बैंक की ब्रांच जाकर या ऑनलाइन पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
  • कुछ कॉलेज खुद भी बैंकों से टाईअप करते हैं और छात्रों को लोन दिलवाने में मदद करते हैं।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी का आरोप भारत-कनाडा के रिश्तों में जमी बर्फ पघली पठानकोट में अपाचे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग मैं मर रहा था… प्लेन क्रैश में जिंदा बचे यात्री ने बताया जिम के बाहर शरवरी ने फ्लॉन्ट की टोंड लेग्स