‘ईरान नहीं रख सकता परमाणु हथियार’, G7 ने हमलों के लिए Iran को ठहराया जिम्मेदार

G7 on Iran : जी-7 देशों ने इजराइल के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए ईरान को पश्चिमी एशिया में अस्थिरता का कारण बताया है। समूह ने एक बयान में इजराइल के समर्थन की पुष्टि की और क्षेत्र में शांति और स्थायी समाधान की आवश्यकता पर बल दिया।

बयान में कहा गया है कि जी-7 देश ईजराइल के साथ खड़े हैं और उन्होंने स्पष्ट किया कि ईरान को कभी भी परमाणु हथियार रखने की अनुमति नहीं दी जाएगी। समूह ने यह भी रेखांकित किया है कि ईरान क्षेत्र में निरंतर अस्थिरता का कारण बन रहा है और शांति स्थापना के लिए ठोस कदम जरूरी हैं।

इस घोषणा के माध्यम से जी-7 ने क्षेत्र में स्थिरता और शांतिपूर्ण समाधान की आवश्यकता पर जोर देते हुए, ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर चिंता व्यक्त की है। समूह की यह स्थिति पश्चिमी एशिया में शांति और सुरक्षा बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

यह भी पढ़े : ईरान को अमेरिका की वार्निंग! ट्रंप ने कहा- ‘खाली करो तेहरान’

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें