
Air India Flight Kolkata Airport : सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रही एयर इंडिया का प्लेन में मंगलवार रात को तकनीकी खराबी के कारण कोलकाता एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। विमान का एक इंजन खराब हो जाने के कारण यात्रियों को सुरक्षित रूप से विमान से उतारा गया।
घटना के अनुसार, एयर इंडिया की फ्लाइट AI180 रात 12:45 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पर लैंड हुई, लेकिन इंजन की खराबी के कारण उड़ान में देरी हुई। यात्रियों को सुबह 5:20 बजे विमान से नीचे उतरने के लिए कहा गया, जिसमें सभी यात्री सुरक्षित बताए गए हैं।
कैप्टन ने यात्रियों को आश्वस्त किया कि यह निर्णय उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है। इससे पहले भी एयर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी के मामले सामने आए हैं। बीते दिन ही दिल्ली से रांची जा रही AI-9695 फ्लाइट में भी तकनीकी समस्या के कारण उसे रनवे पर वापस लौटना पड़ा था। वहीं, सोमवार को हांगकांग से दिल्ली जाने वाली AI315 फ्लाइट भी तकनीकी खराबी के कारण वापस हांगकांग एयरपोर्ट पर लौट आई थी, जहां उसे 90 मिनट बाद फिर से उड़ान भरने की अनुमति मिली।
यह घटनाएं क्षेत्र में उड़ान सुरक्षा की अहमियत को दर्शाती हैं। वहीं, एयरलाइन कंपनियों के लिए अपनी तकनीकी व्यवस्था पर सतर्कता बढ़ाने की आवश्यकता भी उजागर कर रही हैं।
यह भी पढ़े : ईरान को अमेरिका की वार्निंग! ट्रंप ने कहा- ‘खाली करो तेहरान’