Lakhimpur: दुधवा टाइगर रिजर्व में समाप्त हुआ पर्यटन सत्र 2024-25:

  • 57 हजार से अधिक पर्यटक और ₹1.85 करोड़ से अधिक राजस्व अर्जित
  • पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष पर्यटक संख्या और राजस्व में अभूतपूर्व वृद्धि

Lakhimpur: दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग, पलिया-खीरी के अंतर्गत आने वाले दुधवा नेशनल पार्क एवं किशनपुर वन्य जीव विहार में 2024-25 का पर्यटन सत्र रविवार, 15 जून 2025 की सायं सफारी के साथ औपचारिक रूप से संपन्न हो गया। इस वर्ष पर्यटन सत्र का शुभारंभ 6 नवम्बर 2024 को बड़े ही उत्साह के साथ किया गया था।

वन विभाग, उत्तर प्रदेश लखनऊ से प्राप्त निर्देशों के अनुसार 15 जून को पर्यटकों के लिए जंगल सफारी को बंद कर दिया गया। अब पर्यटक दुधवा की जैव विविधता का आनंद पुनः आगामी नवम्बर 2025 से ले सकेंगे।

2024-25 में कुल 57,373 पर्यटक पहुंचे, जिनमें से 56,729 भारतीय और 644 विदेशी पर्यटक थे। इस दौरान पार्क प्रशासन ने ₹1,85,20,398 का राजस्व अर्जित किया, जो कि बीते वर्षों की तुलना में सर्वाधिक रहा।

पिछले वर्ष यानी 2023-24 में कुल 51,195 पर्यटक आए थे (50,961 भारतीय व 234 विदेशी), जिससे ₹1,39,73,240 का राजस्व प्राप्त हुआ था। वहीं 2022-23 में केवल 28,347 पर्यटक (28,233 भारतीय व 114 विदेशी) पहुंचे थे, जिससे ₹1,45,16,127 की आय हुई थी। इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि पर्यटकों की संख्या में हर वर्ष वृद्धि हो रही है और दुधवा अब अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर तेजी से उभर रहा है।

पर्यटन सत्र के अंतिम दिन दुधवा के समस्त अधिकारी-कर्मचारी, नेचर गाइड्स, जिप्सी चालक, वन प्रेमी व अन्य सहयोगी स्टाफ मौजूद रहे। पार्क प्रशासन ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “इस सहयोगात्मक प्रयास ने दुधवा को एक सफल और संरक्षित पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित किया है।

किशनपुर सेंचुरी में बाघ के दीदार के साथ पर्यटन सत्र का समापन

  • पर्यटन सत्र वर्षा ऋतु के कारण 15 जून से बंद, अंतिम दिन पर्यटकों को मिला बाघ का दीदार

रविवार को किशनपुर सेंचुरी का पर्यटन सत्र समाप्त हो गया। वर्षा ऋतु की शुरुआत के चलते 6 नवंबर 2024 को खुले पार्क को आज 15 जून 2025 को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया। अंतिम दिन शनिवार और रविवार को दोनों पालियों में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे, जिन्हें जंगल सफारी के दौरान बाघ के दीदार का सौभाग्य मिला।

किशनपुर सेंचुरी के एंट्री पॉइंट कटैया चौकी पर सभी सफारी जिप्सियों की वापसी के बाद सेंचुरी को जाने वाले मार्ग पर लगे बैरियर को वन्य जीव प्रतिपालक श्री धर्मेंद्र द्विवेदी ने ताला लगाकर औपचारिक रूप से पार्क बंद करने की घोषणा की।

इस अवसर पर किशनपुर रेंजर मो. अयूब, महिला वन दरोगा शिवा सिंह, वन रक्षक हेमा पटेल, वन्य जीव रक्षक अमित गंगवार के साथ जिप्सी चालक, गाइड एवं अन्य वन कर्मी उपस्थित रहे।
अब किशनपुर सेंचुरी आगामी वर्षा ऋतु के समाप्त होने के बाद ही पर्यटकों के लिए पुनः खोली जाएगी।

यह भी पढ़े:

झाँसी में कुदरती कहर : आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत, महिला झुलसी
https://bhaskardigital.com/natural-disaster-in-jhansi-farmer-dies-lightning-woman-gets-burnt/

यह भी पढ़े : F-35 Fighter Jet : तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर ब्रिटिश नौसेना का F-35 फाइटर जेट की इमरजेंसी लैंडिंग, सामने आई ये वजह
https://bhaskardigital.com/f-35-fighter-jet-british-emergency-landing-thiruvananthapuram-airport/

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

पठानकोट में अपाचे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग मैं मर रहा था… प्लेन क्रैश में जिंदा बचे यात्री ने बताया जिम के बाहर शरवरी ने फ्लॉन्ट की टोंड लेग्स कुबैरा के सॉन्ग लॉन्च पर पहुंची रश्मिका बेदावा जमा राशि को जल्द लौटाया जाएगा