
Pune: महाराष्ट्र के पुणे जिले में इंद्रायणी नदी पर बना एक पुराना लोहे का पुल रविवार दोपहर ढह गया, जिससे कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। पुल ढहने से कई लोग पानी में बह गए। रहत और बचाव अभियान चल रह है। ये पुणे के कुंडमाला इलाके में इंद्रायणी नदी पर बना एक पुराना लोहे का पुल था, अधिकारियों के मुताबिक, इस घटना में 32 लोग घायल हुए हैं। इनमें से छह की हालत गंभीर है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला दोपहर 3:30 से 4:30 बजे के बीच का है। तलेगांव दाभाडे पुलिस स्टेशन की बचाव टीमें सबसे पहले मौके पर पहुंचीं, उसके बाद राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की दो टीमें पहुंचीं, जो फिलहाल बचाव अभियान चला रही हैं।
राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) समेत बचाव दल घटनास्थल पर हैं और नदी में लापता लोगों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। अधिकारियों को डर है कि खोज अभियान आगे बढ़ने के साथ ही मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। पिंपरी-चिंचवाड़ पुलिस ने पुष्टि की है कि करीब 10 से 15 लोगों के फंसे होने की आशंका है और पांच से छह लोगों को पहले ही बचा लिया गया है।
“ढहा हुआ पुल इंद्रायणी नदी पर बने एक पुराने बांध के करीब स्थित था – यह स्थान अपने उच्च पर्यटक आवागमन के लिए जाना जाता है। माना जाता है कि पुल की उम्र और जल स्तर में मौसमी वृद्धि के कारण संरचना पर दबाव पड़ा है। पुलिस उपायुक्त विशाल गायकवाड़ (जोन 2, पिंपरी-चिंचवाड़) ने कहा कि पुल ढहने की घटना में छह से सात लोग घायल हुए हैं और वर्तमान में उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मामले पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट करते हुआ लिखा “पुणे जिले के तालेगांव के पास इंदौरी में इंद्रायणी नदी पर बने पुल के ढहने से हुई त्रासदी की खबर सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है।” उन्होंने कहा कि वे बचाव दल और अधिकारियों के लगातार संपर्क में हैं।
सीएम फडणवीस ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 5-5 लाख रूपए देने की घोषणा की है। X पर पोस्ट करते हुए उन्होंने इस बात की जानकारी दी।