
Lucknow: प्रवासी एवं घरेलू कामगारों के लिए विशेष श्रम कानून का निर्माण किया जाय तथा श्रमिकों की सहायता एवं समस्याओं के निदान के लिए श्रमिक थाने का निर्माण करवाया जाये। राष्ट्रीय लोकदल श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेश पाल धनगर की अध्यक्षता में महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक न्याय पर आधारित एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व विधायक शिव करन सिंह ने यह विचार व्यक्त किये।
इस अवसर पर महिला पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुये राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व विधायक शिव करन सिंह ने कहा कि श्रमिक थाने और मनरेगा श्रमिकों के मानदेय को बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह के माध्यम से सरकार से वार्ता की जायेगी। राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे ने कहा कि महिला शिक्षा के साथ साथ कौशल विकास को जोड़ते हुये प्रत्येक न्याय पंचायत में कौशल विकास केन्द्र स्थापित करने हेतु राष्ट्रीय लोकदल हर संभव प्रयास करेंगा।
राष्ट्रीय लोकदल प्रोफेशनल मंच के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल ने कहा कि सरकार से यह मांग की कि सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सहायता राशि 1 लाख रुपये की जाय। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी ने बताया कि कार्यक्रम को प्रदेश महासचिव रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, श्रम प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव रमेश कश्यप तराई क्षेत्र के अध्यक्ष पीके पाठक, प्रदेश सचिव प्रमोद शुक्ला ने भी संबोधित किया।
यह भी पढ़े:
झाँसी में कुदरती कहर : आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत, महिला झुलसी
https://bhaskardigital.com/natural-disaster-in-jhansi-farmer-dies-lightning-woman-gets-burnt/
यह भी पढ़े : F-35 Fighter Jet : तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर ब्रिटिश नौसेना का F-35 फाइटर जेट की इमरजेंसी लैंडिंग, सामने आई ये वजह
https://bhaskardigital.com/f-35-fighter-jet-british-emergency-landing-thiruvananthapuram-airport/