UP-Delhi Weather : दिल्ली-यूपी में गर्मी ने धरा प्रचंड रूप, 19 लोगों की गई जान

UP-Delhi Weather : दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब में भीषण गर्मी ने कहर बरपाया है, जिसमें अब तक 19 लोगों की जान जा चुकी है। उत्तर प्रदेश में गर्मी के कारण 17 और पंजाब में दो लोगों की मौत हो गई है। कुछ स्थानों पर मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे बारिश और वज्रपात हुआ, जिसके चलते उत्तराखंड में दो और उत्तर प्रदेश में तीन लोगों की मौत हो गई है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, गर्मी की स्थिति कम से कम दो दिनों तक बनी रहने की संभावना है। हालांकि, दिल्ली में तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है, जिससे राहत की उम्मीद जगी है।

उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में गर्मी का प्रकोप जारी है। शुक्रवार को पूरे देश में 22 स्थानों पर अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया। राजस्थान के गंगानगर में सबसे अधिक तापमान 49.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है, जो सामान्य से आठ डिग्री अधिक है।

उमस और तेज गर्मी के कारण बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़ रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि तापमान में इस तरह की तीव्रता और लम्बे समय तक रहने से स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियों का पालन करने की सलाह दी गई है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें