
अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में अब तक 265 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इनमें से 241 मृतक विमान में सवार पैसेंजर्स और क्रू मेंबर्स थे। 5 मृतक उस मेडिकल हॉस्टल के हैं, जहां प्लेन क्रैश हुआ था।
विमान जिस बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल पर गिरा, वहां 50 से ज्यादा लोग मौजूद थे। हालांकि, अभी यह क्लियर नहीं हुआ है कि हॉस्टल में कितनी मौतें हुई हैं। 4 MBBS छात्र और एक डॉक्टर की पत्नी के मारे जाने की खबर आ रही है।
पीएम मोदी शुक्रवार सुबह अहमदाबाद पहुंचे। सबसे पहले वे घटनास्थल का दौरा करने पहुंचे। इसके बाद वे सिविल अस्पताल गए, जहां वे करीब 10 मिनट पीड़ितों से मिले।
एअर इंडिया की बोइंग 787 ड्रीमलाइनर फ्लाइट AI-171 ने गुरुवार दोपहर 1:38 बजे अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरी थी। इसमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 230 यात्री सवार थे। दो मिनट बाद ही फ्लाइट क्रैश हो गई।
इनमें 103 पुरुष, 114 महिलाएं, 11 बच्चे और 2 नवजात थे। बाकी 12 क्रू मेंबर्स थे। मृतकों में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी शामिल हैं, जबकि सिर्फ एक यात्री की जान बची है।

आज के 4 बड़े अपडेट्स
- प्लेन क्रैश में मारे गए लोगों की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट लिए जा रहे हैं।
- प्लेन क्रैश साइट पर NSG की टीम जांच के लिए पहुंच गई है।
- अहमदाबाद पुलिस स्निफर डॉग लेकर क्रैश साइट पर पहुंची है, ताकि मलबे में दबे किसी और जीवित व्यक्ति की तलाश की जा सके।
- एअर इंडिया ने अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली और गैटविक एयरपोर्ट पर मृतकों के परिजन की मदद के लिए हेल्प सेंटर खोला है। भारत के लिए 1800 5691 444 और भारत के बाहर से 8062779200 पर संपर्क कर सकते हैं।
सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम रूम के बाहर शव मिलने का इंतजार करते परिजन….


पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार राजकोट में होगा।
डीएनए के आधार पर शव मिलने के बाद उसे राजकोट ले जाया जाएगा।
अहमदाबाद सिविल अस्पताल के पोस्टमॉर्टम रूम में कल से ही 70 से 80 डॉक्टरों की टीम तैनात है।अब तक पहचाने गए पांच शवों को सम्मान के साथ उनके परिजनों को सौंप दिया गया। इनमें राजस्थान के 2, भावनगर के 2 और मध्य प्रदेश का 1 शव शामिल है।
सिविल अस्पताल में मृतकों की DNA सैंपलिंग जारी पीएम ने एयरपोर्ट अधिकारियों के साथ रिव्यू मीटिंग की

पीएम मोदी ने एयरपोर्ट पर विजय रूपाणी की पत्नी से मुलाकात की#WATCH | Prime Minister Narendra Modi meets the lone survivor of yesterday's #AirIndiaPlaneCrash.
— ANI (@ANI) June 13, 2025
241 of 242 who were onboard the plane lost their lives.
(Source – DD) pic.twitter.com/tVXoscmOPE
अस्पताल में घायलों से मिलने के बाद पीएम मोदी एयरपोर्ट वापस लौटे, जहां उन्होंने विजय रूपाणी की पत्नी अंजलि रूपाणी से मुलाकात की। पीएम के साथ गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी, सीआर पाटिल भी मौजूद हैं।
PM मोदी बोले- तबाही का मंजर बेहद दुखद#WATCH | PM Modi visited the #AirIndiaCrash site and assessed the ground situation today.
— ANI (@ANI) June 13, 2025
(Video source: DD) pic.twitter.com/Mamim5HgBm
पीएम मोदी ने X पोस्ट में लिखा- ‘आज अहमदाबाद में दुर्घटनास्थल का दौरा किया। तबाही का मंजर बेहद दुखद है। राहत और बचाव कार्य में जुटी टीमों और अधिकारियों से मुलाकात की, जो लगातार मेहनत कर रहे हैं। इस त्रासदी में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, हमारी संवेदनाएं उनके साथ हैं।’
उन्होंने कहा- इस विमान दुर्घटना से हम सभी बेहद दुखी और स्तब्ध हैं। इतने लोगों की अचानक और दिल तोड़ देने वाली मौत को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति हम गहरी संवेदना प्रकट करते हैं। हम उनके दर्द को समझते हैं और जानते हैं कि इस हादसे से जो खालीपन बना है, उसे भरने में सालों लग जाएंगे।




