ग्राम पंचायत ग्वारी घोटाला : दो ग्राम विकास अधिकारी निलंबित, जांच में उजागर हुआ लाखों का भ्रष्टाचार

  • ग्राम पंचायत ग्वारी में निकला बीस लाख से अधिक का घोटाला
  • दो ग्राम पंचायत अधिकारी किए गए निलंबित
  • विकासखंड रेउसा के हैं दोनों ग्राम विकास अधिकारी

सीतापुर। विकासखंड रेउसा की ग्राम पंचायत ग्वारी में हुए घोटाला/भ्रष्टाचार की परतें खोलने वाले दैनिक भास्कर द्वारा सिलसिलेवार प्रक्राशित की गई खबरों पर उस वक्त पक्की मोहर लग गई जब डीएम तथा सीडीओ के निर्देश पर डीडीओ हरिश्चंद्र प्रजापति ने दो ग्राम विकास अधिकारियों को निलंबित कर दिया।
आपको बताते चलें कि विकासखंड ग्वारी में प्रधान तथा ग्राम विकास अधिकारियों ने जमकर भ्रष्टाचार किया। इसकी भनक जब सेउता विधायक ज्ञान तिवारी को हुई तो उन्होंने इसकी शिकायत कराई। उनकी शिकायत पर इस मामले की जांच उपायुक्त श्रम रोजगार चंदन देव पांडेय द्वारा की गई। उनके द्वारा की गई जांच की में भ्रष्टाचार उजागर होता चला गया। जिसकी भनक दैनिक भास्कर को लगी। जिस पर दैनिक भास्कर ने सिलसिलेवार खबरों का प्रकाशन किया। जिसमें पहली खबर 22 अप्रैल को ग्राम पंचायत ग्वारी में खुल सकता है भ्रष्टाचार का पिटारा नामक शीर्षक का प्रकाशन किया। इसके बाद 29 अप्रैल को ‘ग्राम पंचायत ग्वारी में बीस लाख सके अधिक का निल सकता है घोटाला नामक शीर्षक से खबर का प्रकाशन हुआ। वहीं तीसरी खबर 22 मई को ग्राम पंचायत ग्वारी के प्रधान के अधिकर हो सकते हैं सीज नामक शीर्षक से खबर का प्रकाशन किया था।


इन खबरों के प्रकाशन के दौरान लगातार दैनिक भास्कर पर खबरों का प्रकाशन ना करने का दबाब बनाया गया लेकिन दैनिक भास्कर झुका नहीं और भ्रष्टाचार के विरूद्ध चली मुहिम आखिरकार रंग लाई। इस मामले में पहले प्रधान को डीएम की तरफ से नोटिस भेजी गई लेकिन वह कोर्ट से स्टे ले आए। वहीं उपायुक्त श्रम रोजगार की जांच पर डीएम-सीडीओ द्वारा आदेशित होने के बाद डीडीओ हरिश्चंद्र प्रजापति द्वारा तीन जून को ग्राम विकास अधिकारी बृजेश वर्मा तथा ग्राम विकास अधिकारी संदीप यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

इन घोटालों में किए गए हैं निलंबित

मस्जिद से मुस्लिम के घर तक इण्टरलॉकिंग कार्य
यह कार्य ग्राम निधि से कराया गया है। इस कार्य हेतु 63.5 मी लम्बाई एवं 3.04 मी चौडाई कुल 193.04 वर्ग मी इण्टरलॉकिंग कार्य हेतु मु० 271300-00 रू0 का प्राक्कलन तैयार किया गया है। जिसके सापेक्ष माप पुस्तिका के अनुसार 61.5 मी लम्बाई एवं 3.04 मी चौडाई कुल 186.96 वर्ग मी कार्य हेतु मु0 262508-00 रू० का भुगतान किया गया है। स्थलीय जॉच में 48.05 मी लम्बाई एवं 3.04 मी चौडाई कुल 146.07 वर्ग मी कार्य पाया गया। इस प्रकार माप पुस्तिका से 40.89 वर्ग मी कार्य कम पाया गया जिस पर मु0 57413-00 रू0 का भुगतान अधिक किया जाना पाया गया। इसके अतिरिक्त प्राक्कलन के अनुसार 80 एमएम इण्टरलॉकिंग ब्रिक का प्राविधान किया गया है जबकि जॉच में 72 एमएम ब्रिक की मोटाई पायी गयी। इस प्रकार एम०बी० के अनुसार 40.89 वर्ग मी कार्य कम कराकर मु0 57413-00 की धनराशि का दुरूपयोग करने के साथ कार्य अधोमानक पाया गया। जिसके लिए बृजेश कुमार वर्मा, ग्रा०वि०अ० प्रथम दृष्टया दोषी है।


मुस्लिम के घर से असद के घर तक इण्टरलॉकिंग कार्य-यह कार्य ग्राम निधि से कराया गया है। इस कार्य हेतु 50 मी लम्बाई एवं 3.04 मी चौडाई कुल 152 वर्ग मी इण्टरलॉकिंग कार्य हेतु मु० 292700-00 रू० का प्राक्कलन तैयार किया गया है। जिसके सापेक्ष माप पुस्तिका के अनुसार 49 मी लम्बाई एवं 3.04 मी चौडाई कुल 148.96 वर्ग मी कार्य हेतु मु0 286983-00 रू० का भुगतान किया गया है। स्थलीय जाँच में 27.30 मी लम्बाई एवं 3.04 मी चौडाई कुल 83 वर्ग मी कार्य पाया गया। इस प्रकार माप पुस्तिका से 65.96 वर्ग मी कार्य कम पाया गया जिस पर मु० 127077-00 रू० का भुगतान अधिक किया जाना पाया गया। इसके अतिरिक्त प्राक्कलन के अनुसार 80 एमएम इण्टरलॉकिंग ब्रिक का प्राविधान किया गया है जबकि जाँच में 72 एमएम ब्रिक की मोटाई पायी गयी। इस प्रकार एम०बी० के अनुसार 40.89 वर्ग मी कार्य कम कराकर मु0 57413-00 की धनराशि का दुरूपयोग करने के साथ कार्य अधोमानक पाया गया। जिसके लिए श्री बृजेश कुमार वर्मा, ग्रा०वि०अ० प्रथम दृष्टया दोषी है।

मुस्तकीम के घर से मस्जिद तक इण्टरलॉकिंग कार्य-यह कार्य ग्राम निधि से कराया गया है। इस कार्य हेतु 41 मी लम्बाई एवं 2.84 मी चौडाई कुल 116.44 वर्ग मी इण्टरलॉकिंग कार्य हेतु मु0 229300-00 रू० का प्राक्कलन तैयार किया गया है। जिसके सापेक्ष माप पुस्तिका के अनुसार 41 मी लम्बाई एवं 2.84 मी चौडाई कुल 116.44 वर्ग भी कार्य हेतु मु० 226652-00 रू० का भुगतान किया गया है। स्थलीय जाँच में 37.50 मी लम्बाई एवं 2.84 मी चौडाई कुल 106.50 वर्ग मी कार्य पाया गया। इस प्रकार माप पुस्तिका से 9.94 वर्ग मी कार्य कम पाया गया जिस पर मु० 19348-00 रू० का भुगतान अधिक किया जाना पाया गया। इसके अतिरिक्त प्राक्कलन के अनुसार 80 एमएम इण्टरलॉकिंग ब्रिक का प्राविधान किया गया है जबकि जाँच में 72 एमएम ब्रिक की मोटाई पायी गयी। इस प्रका अनुसार 9.94 वर्ग मी कार्य कम कराकर मु० 19348-00 की धनराशि का दुरूपयोग करन अधोमानक पाया गया।

गौढ़ी के पूरब सत्यराम के घर से परशुराम के खेत तक मिट्टी पटाई कार्य-यह कार्य मनरेगा योजनान्तर्गत कराया गया है। इस कार्य हेतु 680 मी लम्बाई एवं 5.75 मी औसत चौड़ाई तथा 0.5523 मी औसत गहराई कुल 2160 घन मी में चकमार्ग पटाई का कार्य किये जाने हेतु मु० 399779-00 성 का प्राक्कलन बनाया गया है। जिसके सापेक्ष माप पुस्तिका के अनुसार 680ग्5.75ग्0.5477 = 2141.66 घन मी हेतु मु० 371734-00 रू0 का भुगतान किया गया है। जॉच के समय 278.5ग्5.75ग्0.5477 = 869.07 घन मी कार्य कराया जाना पाया गया है। इस प्रकार माप पुस्तिका से 1277.69घन भी कार्य कम पाया गया जिस पर 211538-00 रू0 का अधिक भुगतान किया गया है। इस प्रकार एम०बी० के अनुसार 1277 घन मी कार्य कम कराकर मु0 211538-00 की धनराशि का दुरूपयोग किया गया है।


सरैया डामर रोड से मनोहर के खेत तक मिट्टी पटाई कार्य-यह कार्य मनरेगा योजनान्तर्गत कराया गया है। इस कार्य हेतु 670 मी लम्बाई एवं 5.75 मी औसत चौड़ाई तथा 0.5266 मी औसत गहराई कुल 2026.70 घन मी में चकमार्ग पटाई का कार्य किये जाने हेतु मु० 385524-00 रू0 का प्राक्कलन बनाया गया है। जिसके सापेक्ष माप पुस्तिका के अनुसार 670ग्5.75ग्0.5266 2028.78 घन मी हेतु मु० 352343-00 रू0 का भुगतान किया गया है। जॉच के समय 569.5ग्5.75×0.5266 = 1724.42 घन मी कार्य कराया जाना पाया गया है। इस प्रकार माप पुस्तिका से 304.36 घन मी कार्य कम पाया गया जिस पर 52859-00 रू० का अधिक भुगतान किया गया है। इस प्रकार एम०बी० के अनुसार 304.36 घन मी कार्य कम कराकर मु0 52859-00 रू० की धनराशि का दुरूपयोग किया गया है। जिसके लिए श्री बृजेश कुमार वर्मा, ग्रा०वि०अ० प्रथम दृष्टया दोषी है।


शासनादेश संख्या 34ध्2020ध्1817ध्33-3-2020-33ध्2020 दिनांक 24-7-2020 के बिन्दु 6.5 के विपरीत मु० 1531886-00 रू० का भुगतान ग्राम प्रधान मो० इलियास एवं ग्राम प्रधान की पुत्री असमाँ खातून के व्यक्तिगत खातों में किया गया है। इस प्रकार शासनादेश के विपरीत कार्य करने के लिए श्री बृजेश कुमार वर्मा, ग्रा०वि०अ० प्रथम दृष्टया दोषी है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

बेंगलुरु भगदड़ में कर्नाटक सरकार ने बढ़ाई मुआवजा राशि वजन घटा रहे हैं तो न खाएं किशमिश नैनिताल में उमड़े सैलानी, पहुंच गई भारी भीड़ Viral Video : गाली देने वाले शराबी को महिला ने पीटा पीएम मोदी ने लगाया सिंदूर का पौधा