
- दिव्यांग महागठबंधन के अध्यक्ष मनीष प्रसाद के ऊपर कुछ आराजक तत्वों के द्वारा किया गया था जानलेवा हमला
लखनऊ। कुछ दिनों पहले कांग्रेस निशक्तजन प्रकोष्ठ (विकलांग) एवं दिव्यांग महागठबंधन के अध्यक्ष मनीष प्रसाद के ऊपर कुछ आराजक तत्वों के द्वारा जानलेवा हमला किया गया, जिसके विरोध में आज पूरे प्रदेश भर के जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस निशक्तजन प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किया गया और जिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा गया।
इसी क्रम में जनपद लखनऊ में भी आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी निशक्तजन प्रकोष्ठ (विकलांग) प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में निशक्तजन प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में उपजिलाधिकारी को सौंपा गया।

ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस निशक्तजन प्रकोष्ठ (विकलांग) एवं दिव्यांग महागठबंधन के अध्यक्ष मनीष प्रसाद के ऊपर जानलेवा हमला करने वालों पर आराजक तत्वों के खिलाफ तत्काल प्रभाव से रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही करने एवं प्रदेश में दिव्यांग उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं को रोकने की मांग की गई है।
इस मौके पर उपस्थित पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए निशक्तजन प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार वर्मा ने कहा कि प्रदेश में दिव्यांगजनों का उत्पीडन बढ़ता जा रहा है। थानों में दिव्यांग उत्पीड़न की रिपोर्ट तक नहीं दर्ज हो पा रही। कांग्रेस निशक्तजन प्रकोष्ठ (विकलांग) व दिव्यांग महागठबंधन के अध्यक्ष मनीष प्रसाद के ऊपर लखनऊ में कुछ आराजक तत्वों के द्वारा हमला किया गया।
कार्यकर्ताओं द्वारा थाना आलगबाग में प्राथमिकी दर्ज कराई गई परंतु पुलिस ने अभी तक इस मामले में दिव्यांगजन अधिनियम के तहत रिपोर्ट तक नहीं दर्ज की गई और ना ही दोषियों के खिलाफ कोई कार्यवाही की गई है, अपराधी अभी खुलेआम घूम रहे हैं। श्री वर्मा ने बताया कि अपराधियों द्वारा जनपद कन्नौज में एक दिव्यांग व्यक्ति की हत्या कर दी गई, और जनपद कानपुर में दिव्यांग राजेश कुमार शुक्ला के मामले में थाना किदवई नगर पुलिस ने राजनीतिक दबाव में आकर मुकद्दमें में फाइनल रिपोर्ट लगा दी गई है।
प्रदेश में आए दिन दिव्यांग उत्पीडन की शिकायतें लगातार संज्ञान में आ रही है। कांग्रेस निशक्तजन प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार वर्मा ने मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री से अनुरोध करते हुए मांग की है कि दिव्यांग उत्पीड़न के मामलों में तत्काल रिपोर्ट दर्ज करा कर दिव्यागजन अधिनियम 2016 के तहत कार्यवाही करवाने का कष्ठ करें। यदि दिव्यांग उत्पीड़न के मामलों में तत्काल कठोर कार्यवाही नहीं होती है तो कांग्रेस निशक्तजन प्रकोष्ठ (विकलांग) वा दिव्यांग महागठबंधन प्रदेशव्यापी आन्दोलन करने को बाध्य होगा। जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी सरकार की होगी।
इस मौके पर कांग्रेस निशक्तजन प्रकोष्ठ चेयरमैन मनीष प्रसाद श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष राजकुमार यादव, धर्मवीर गौतम, मोहम्मद जुबैर, राजकुमार गुप्ता, मोहम्मद वसीम, रेखा पाण्डेय, संदीप सैनी, मनोज राजपूत, मोहम्मद शाबान, मनीष तिवारी, अजय, मोहम्मद सैफ आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: मेरठ : किसान ने खंभे से कूद कर दी जान, मुआवजे को लेकर की आत्महत्या