NDA सरकार के 11 साल : अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां, कांग्रेस ने उठाए सवाल

नई दिल्ली : एनडीए सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को ऐतिहासिक बताते हुए इसे जनसेवा, सुशासन और राष्ट्रवाद के स्वर्णिम काल के रूप में वर्णित किया। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेस कॉन्फ्रेंस से दूरी पर सवाल उठाते हुए सरकार को घेरा।

अमित शाह: मोदी सरकार का कार्यकाल ‘स्वर्णिम युग’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर कहा,

“मोदी सरकार के ऐतिहासिक 11 वर्ष जनसेवा, प्रयास और समर्पण का प्रतीक हैं। देश ने आर्थिक सुधार, सामाजिक न्याय, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।”

उन्होंने कहा कि जब नीति, नेतृत्व और नीयत स्पष्ट हो, तो देश तेजी से आत्मनिर्भरता और विकास की दिशा में अग्रसर होता है। शाह के अनुसार,

“न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन” की नीति ने शासन प्रणाली में अभूतपूर्व परिवर्तन किया है।

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किसानों, महिलाओं, दलितों और पिछड़ों को केंद्र में लाने, तथा तुष्टिकरण के बजाय सबका साथ, सबका विकास की कार्यशैली अपनाने को उन्होंने सरकार की सफलता का आधार बताया।

राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में प्रगति

शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मोर्चे पर भी मोदी सरकार के 11 वर्षों को मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा:

  • नक्सलवाद अब अपने अंतिम चरण में है।
  • जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर भारत में शांति स्थापित हो चुकी है।
  • भारत अब आतंकवादियों को घर में घुसकर जवाब देता है।

कांग्रेस का पलटवार: ‘11 साल और एक भी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं’

एनडीए सरकार के 11 साल पूरे होने पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती दी कि वे बिना स्क्रिप्ट वाली खुली प्रेस कॉन्फ्रेंस करें।

उन्होंने आरोप लगाया कि:

“प्रधानमंत्री आज तक प्रेस कॉन्फ्रेंस से भागते रहे हैं। क्या उन्हें अब भी सवाल-जवाब तैयार करने या चापलूसी वाले प्रश्न पूछने वाले पत्रकारों को खोजने में समय लग रहा है?”

कांग्रेस ने यह भी सवाल किया कि क्या भारत मंडपम (प्रेस कॉन्फ्रेंस स्थल) अब तक तैयार नहीं हुआ? जयराम रमेश ने कहा कि दुनियाभर के नेता मीडिया से सीधे संवाद करते हैं, लेकिन भारत के प्रधानमंत्री ने 11 वर्षों में एक भी स्वतंत्र प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की।

ये भी पढ़े – सुकमा में नक्सलियों का IED ब्लास्ट : ASP आकाश राव शहीद, कई अधिकारी घायल

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

बेंगलुरु भगदड़ में कर्नाटक सरकार ने बढ़ाई मुआवजा राशि वजन घटा रहे हैं तो न खाएं किशमिश नैनिताल में उमड़े सैलानी, पहुंच गई भारी भीड़ Viral Video : गाली देने वाले शराबी को महिला ने पीटा पीएम मोदी ने लगाया सिंदूर का पौधा