भारत के किस राज्य में हैं सबसे ज़्यादा यूनिवर्सिटीज़? जानिए देशभर में प्रमुख राज्यों के नाम

भारत, जो आज दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है, वहां उच्च शिक्षा की मांग भी उसी अनुपात में तेज़ी से बढ़ रही है। हालांकि देश में यूनिवर्सिटी की संख्या लगातार बढ़ रही है, फिर भी आज भी लाखों छात्र उच्च शिक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में यह जानना दिलचस्प है कि भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा विश्वविद्यालय हैं।

भारत में कितने प्रकार की यूनिवर्सिटीज़ होती हैं?

भारत में विश्वविद्यालय मुख्यतः चार श्रेणियों में विभाजित होते हैं:

  • राज्य विश्वविद्यालय (State University)
  • केंद्रीय विश्वविद्यालय (Central University)
  • डीम्ड विश्वविद्यालय (Deemed-to-be University)
  • प्राइवेट विश्वविद्यालय (Private University)

इनमें से सरकारी संस्थानों, खासकर इंजीनियरिंग और मेडिकल के लिए चलने वाले विश्वविद्यालयों की डिमांड सबसे ज़्यादा होती है।

सबसे ज़्यादा यूनिवर्सिटीज़ किस राज्य में हैं?

अगर आपको लगता है कि दिल्ली या उत्तर प्रदेश इस सूची में सबसे ऊपर हैं, तो आप गलत हैं।
सबसे ज़्यादा यूनिवर्सिटीज़ वाला राज्य है – कर्नाटक।

टॉप 5 राज्य यूनिवर्सिटीज़ की संख्या के आधार पर:

  1. कर्नाटक – 43 यूनिवर्सिटी
  2. पश्चिम बंगाल – 38 यूनिवर्सिटी
  3. उत्तर प्रदेश – 34 यूनिवर्सिटी
  4. महाराष्ट्र – 30 यूनिवर्सिटी
  5. आंध्र प्रदेश – 28 यूनिवर्सिटी

यह आंकड़े यह दिखाते हैं कि शिक्षा के क्षेत्र में दक्षिण भारतीय राज्य खासा आगे हैं।

देशभर में कुल कितनी यूनिवर्सिटीज़ हैं?

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के आंकड़ों के अनुसार, मार्च 2023 तक भारत में कुल 1078 यूनिवर्सिटीज़ थीं। इनकी श्रेणियों का विवरण इस प्रकार है:

  • राज्य विश्वविद्यालय: 464
  • डीम्ड-टू-बी विश्वविद्यालय: 128
  • केंद्रीय विश्वविद्यालय: 54
  • प्राइवेट विश्वविद्यालय: 432

इनमें से 398 यूनिवर्सिटीज़ को UGC अधिनियम की धारा 12-बी के तहत सूचीबद्ध किया गया है, जिससे उन्हें केंद्र सरकार से वित्तीय सहायता प्राप्त हो सकती है।

क्या बदल रहा है?

2023 के बाद कुछ प्रमुख संस्थानों को नया दर्जा मिला है। जैसे कि:

  • IIMC (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन) को अब डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा मिल चुका है।
  • वहीं कुछ फर्जी या अनाधिकृत प्राइवेट यूनिवर्सिटी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें बंद भी कराया गया है।

यह भी पढ़ें: हेनरिक क्लासेन ने क्यों लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास, खुद बताई असली वजह

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें