शादी के बाद पति रॉकी के लिए इमोशनल हुईं हिना खान, बोली- ‘पता नहीं कल क्या..’

नई दिल्ली। टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हिना खान ने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी कर ली है। उनकी शादी बहुत ही सादगी और करीबी दोस्तों के बीच हुई, जिसमें सिर्फ परिवार और खास लोग ही मौजूद थे। इस खबर को उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फैंस को दी है।

बता दें कि हिना खान बीते कुछ समय से ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी को लेकर चर्चा में थीं। इस दौरान उन्होंने अपने इलाज के दौरान रॉकी की देखभाल और प्यार का जिक्र किया था। दोनों कई बार साथ में घूमने और समय बिताने की तस्वीरें भी साझा कर चुके हैं। अब उन्होंने अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत की है।

दो दिन पहले ही हिना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर यह जानकरी दी थी कि वह और रॉकी शादी के बंधन में बंध चुके हैं। शादी के बाद हिना ने एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने पति के लिए एक भावुक स्पीच देती हुई दिखाई दे रही हैं। वीडियो में उन्होंने कहा, “मैं बस कुछ शब्द कहना चाहती हूं। यह कोई प्रतिज्ञा नहीं है, यह एक एहसास है और यह एक भावना है।”

हिना खान का यह नया रूप उनके फैंस के बीच खूब चर्चा में है, और उनके जीवन में खुशियों का आगमन उनके चाहने वालों के लिए एक नई खुशी लेकर आया है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें