सीतापुर : सूखे पत्ते फूंकने गए वृद्ध की दम घुटने से मौत

महोली, सीतापुर। तहसील महोली क्षेत्र के एक गांव में किसान की दम घुटने से मौत हो गई। खेत में बिखरे यूके लिपिस्टिस के पत्तों को जलाने के दौरान हादसा होना बताया जा रहा है। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने दौड़ कर आग से बचाया। पुलिस को सूचना के बाद घायल को एम्बुलेंस से महोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डाक्टर मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, बीते गुरुवार के कलवारी कला गांव के एक 60 वर्षीय किसान रूपलाल यादव गांव में ही रहते थे और किसानी करते थे। पिछले कुछ दिन पहले गांव के बाहर खेत के पास ही लिप्टिस के पेड़ काटे गए थे जिनकी सुखी पत्तियां पूरे खेत में सूख कर बिखर गई थी। जिनको फूंकने के लिए वह अपने खेत पर कल शाम लगभग पांच गए थे सूखे पत्तों को इकठ्ठा कर आग लगा दी जिसके बाद पत्ते खेत में बिखर गए। पास में मौजूद गन्ने के खेत भी आग की जद में ना आने पाए जिसके चलते हड़बड़ाहट में आग बुझाने के लिए वह अनियंत्रित होकर आग की लपटों से झुलस भी गए।

लोगों की सहायता से उनको महोली सरकारी अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिया भेज दिया गया है।

यह भी पढ़े : अलीगढ़ : घर में घुसा तांत्रिक, महिला से बोला- ‘मेरे साथ बनाओ शारीरिक संबंध..’

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें