
अयोध्या। रामजन्मभूमि मंदिर के नाम पर श्रद्धांलुओं से विभिन्न बैंक खतों में ऑनलाइन जमा कराई गई धनराशि लगभग ढाई वर्ष बाद अयोध्या पुलिस द्वारा श्रद्धांलुओं को वापस कराई गई, शेष धनराशि को भी वापस करा देगा पुलिस विभाग।
बताते चलें जनवरी 2024 में ऑनलाइन प्रसाद देने के नाम पर लगभग 6.30 लाख श्रद्धांलुओं से लगभग 6.85 करोड़ रुपये विभिन्न बैंक खतों में जमा कराये गये थे परन्तु प्रसाद वितरण नही किया गया था श्रद्धांलुओं की शिकायत पर साइबर सेल में मामला दर्ज होने के बाद आशीष नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था।
न्यायालय के आदेश के क्रम में सीज की हुई धनराशि से श्रद्धांलुओं को 2.15 करोड़ लाख की धनराशि वापस कराई जा चुकी हैं शेष धनराशि भी शीघ्र ही बच्चे हुए श्रद्धांलुओं को वापस करा दी जायेगी!
उपरोक्त जानकारी जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर के द्वारा दी गयी है।