लखनऊ : सिविल डिफेंस को मिले छह नये सायरन

लखनऊ। युद्व के समय सचेत करने के लिए बजने वाले छह सायरन जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने सिविल डिफेंस को सौंपे। ये सायरन आवश्यकतानुसार राजधानी के अलग-अलग क्षेत्रों में वार्डेनों को सौंपे जायेंगे।

जिलाधिकारी कार्यालय में अब्दुल कलाम हॉल में जिलाधिकारी विशाख जी अययर को अमर नाथ मिश्र चीफ वार्डन सिविल डिफेंस द्वारा ६ आपातकालीन प्रयोग होने वाले साइरन जनहित में प्रदान किये गए। चीफ वार्डेन अमर नाथ मिश्र ने बताया कि शहर में लगे साइरन में से कई खराब हो गए हैं इसलिए सामाजिक सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ये साइरन जिलाधिकारी को सौंप रहें है।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया की प्राथमिकता के आधार पर पहले ख़राब हो गए सायरन बदले जाये और जो ठीक हो सकते है वो ठीक कराए जाये और आगे भी आवश्यकता के अनुसार सायरन और लगाये जाए। इस अवसर पर अपर ज़िलाधिकारी अमित कुमार सिंह, उपनियंत्रक अनिता प्रताप, एडीसी मनोज वर्मा उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: मेरठ : विभिन्न मांगों को लेकर नगर निगम सफाई कर्मचारी संघ ने किया धरना प्रदर्शन

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें