
- देशी घी लेकर जिलाधिकारी को धन्यवाद देने पहुंची महिला
शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की कार्यशैली से लगातार गरीबों को मिलने वाले न्याय से जनपद में वैसे ही चर्चाएं आम हैं। जनपद को पहली बार ऐसा जिलाधिकारी मिला है जो शोशल मीडिया से लेकर कार्यालय और जमीनी स्तर पर जनसुनवाई करता हो। गरीब तबके के लोगों की समस्याओं का समाधान करना और खासकर दूर दराज से जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी को समस्या सुनाने वाली महिलाओं को जिलाधिकारी विशेषकर तबज्जों देते हैं। उनकी प्राथमिकता है कि गांव से दिव्यांग और महिलाओं को आने जाने में परेशानी होती है इसलिए उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
ऐसा ही एक मामला जिलाधिकारी के सामने कुछ दिन पहले पहुंचा जहां पीड़ित वृद्ध महिला ने अपनी समस्या बताई कि उसकी जमीन का 26 वर्षों से निवाद चल रहा है जिसका अभी तक समाधान नहीं हो सका। रोजाना भागते दौड़ते वह परेशान हो गई है। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र सिंह ने संचयन लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बूढ़ी माता जी का केस का निस्तारण जल्द किया जाए।
महिला को मिला न्याय, 26 वर्ष पुराने वाद का सफल निस्तारण
कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में एक महिला पहुंची उसने घर का देशी घी जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह को देकर धन्यवाद प्रकट किया। पीड़ित महिला जिसका 26 वर्षों से लंबित भूमि संबंधित वाद का विधिक रूप से समाधान किया गया।वह जिलाधिकारी की कार्यवाही से बहुत खुश दिखाई दी।
महिला का प्रकरण न्यायिक प्रक्रिया में समयबद्ध एवं निष्पक्ष कार्यवाही का उदाहरण है। प्रशासन द्वारा नागरिकों को न्याय सुलभ कराने की दिशा में की जा रही सतत् प्रयासों की यह एक सकारात्मक झलक है। यह मामला यह दर्शाता है कि प्रशासनिक एवं न्यायिक संस्थाएं नागरिकों के हित में समर्पित भाव से कार्य कर रही हैं, चाहे वाद कितना भी पुराना क्यों न हो।
यह भी पढ़ें: जालौन : ऑनलाइन गेमिंग ऐप के जरिये ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया भांडाफोड़, सात गिरफ्तार