भारत में लग्जरी, दुबई में आम! जानिए Rolls-Royce भारत से कितनी सस्ती मिलती है दुबई में 

दुनियाभर में लग्जरी कारों के शौकीनों की कमी नहीं है और भारत भी इसमें पीछे नहीं है। रोल्स-रॉयस जैसी लग्जरी कारों का क्रेज भारत से लेकर दुबई तक देखने को मिलता है। भारत में जहां इन कारों की कीमत करोड़ों में है, वहीं दुबई में यही कारें कहीं ज्यादा सस्ती मिल जाती हैं। आइए जानते हैं भारत और दुबई में रोल्स-रॉयस की कीमत का फर्क।

भारत में रोल्स-रॉयस की कीमतें

भारतीय बाजार में रोल्स-रॉयस की Phantom, Ghost, Spectre और Cullinan जैसी कई मॉडल्स उपलब्ध हैं। इन कारों की कीमत लगभग 7 करोड़ रुपये से शुरू होकर 11 करोड़ रुपये तक जाती है। अगर आप इन कारों को कस्टमाइज़ कराते हैं, तो इसकी कीमत और भी ज्यादा हो सकती है।

रोल्स-रॉयस फैंटम: भारत में कीमत और फीचर्स

  • इंजन: 6749 cc V12
  • पावर: 563 bhp
  • टॉर्क: 900 Nm
  • सीटिंग कैपेसिटी: 5 लोग आराम से बैठ सकते हैं
  • ट्रांसमिशन: ऑटोमैटिक
  • भारत में एक्स-शोरूम प्राइस: ₹8.99 करोड़ से ₹10.48 करोड़ तक

दुबई में रोल्स-रॉयस की कीमत

दुबई में रोल्स-रॉयस की कीमत भारतीय बाजार की तुलना में काफी कम है।
उदाहरण के तौर पर, Rolls-Royce Phantom Coupe (2016 मॉडल) की दुबई में कीमत सिर्फ AED 1,650,000 है।
भारतीय रुपये में यह करीब ₹3.77 करोड़ होती है।

आखिर दुबई में क्यों सस्ती हैं लग्जरी कारें?

दुबई में गाड़ियों पर टैक्स बहुत कम है और कई बार टैक्स फ्री डील भी मिल जाती है। यही कारण है कि वहां BMW, Mercedes, Fortuner जैसी लग्जरी गाड़ियां आम टैक्सियों में भी देखने को मिलती हैं। वहीं भारत में टैक्स, इंपोर्ट ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन जैसे कारणों से लग्जरी कारें बेहद महंगी हो जाती हैं।

अगर आप रोल्स-रॉयस जैसी कार खरीदने का सपना देख रहे हैं, तो ये जानकर हैरानी हो सकती है कि वही कार दुबई में आधी कीमत में मिल जाती है। भारत में जहां यह एक बड़ी लग्जरी मानी जाती है, वहीं दुबई में कई बार ये आम सड़कों पर भी दिख जाती है। यही फर्क है दो देशों की ऑटोमोबाइल मार्केट पॉलिसी में।

यह भी पढ़ें: ईपीएफओ ने यूएन एक्टिवेशन की डेडलाइन 30 जून 2025 तक जारी कर दी है

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

वजन घटा रहे हैं तो न खाएं किशमिश नैनिताल में उमड़े सैलानी, पहुंच गई भारी भीड़ Viral Video : गाली देने वाले शराबी को महिला ने पीटा पीएम मोदी ने लगाया सिंदूर का पौधा डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत में पुतिन की दो टूक