
पीलीभीत। जनपद में 29 वर्षों से जमे पंचायत उद्योग निरीक्षक पर कार्रवाई के लिए सदस्य विधान परिषद ने डीएम को पत्र लिखते हुए कार्रवाई के लिए कहा है।
शाहजहांपुर सदस्य विधान परिषद डॉक्टर सुधीर कुमार गुप्ता ने पंचायत उद्योग निरीक्षक पर गंभीर आरोप लगाए हैं, उन्होंने मामले में तत्काल कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह को पत्राचार किया है।
उन्होंने कहा कि संजय प्रकाश सक्सेना जिनको जनपद में नियुक्त हुए लगभग 29 वर्ष हो चुके है, मूल तैनाती पंचायत उद्योग इन्स्पेक्टर के पद पर जनपद में है, लेकिन जिला पंचायत राज अधिकारी के यहाँ सम्बद्ध है। जबकि इनके खिलाफ कई भ्रष्टाचार की शिकायते आम जनता से प्राप्त हुई।
पंचायत उद्योग निरीक्षक को उक्त पद से हटाया गया था, जिसकी शिकायत डायरेक्टर पंचायती राज को थी। एक बार फिर संजय प्रकाश सक्सेना की शिकायते हुई हैं। उन्होंने जिला पंचायत राज कार्यालय निरीक्षक को हटाकर उचित आदेश देने के लिए लिखा है।
विकराल हुआ कोरोना! 24 घंटे में 5 मौतें, देश में 4000 नए कोविड केस, जानिए अपने राज्य का हाल