
Sitapur: जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने सीतापुर-लखीमपुर राज्य मार्ग पर समपार फाटक संख्या-99ए पर हरगांव के निकट निर्माणाधीन 4 लेन रेल उपरिगामी सेतु का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि सेतु के निर्माण कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाये। जिलाधिकारी ने रेलवे एवं सेतु निगम के अधिकारियों से सेतु के कार्य पूर्ण होने से संबंधित कार्ययोजना की जानकारी भी ली।
उन्होंने कहा कि बेहतर अंतर्विभागीय समन्वय स्थापित करते हुए कार्यों को पूर्ण कराया जाये। उन्होंने निर्माण कार्यों के संबंध में समस्याओं के विषय में भी सम्बंधित अधिकारियों से जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि रेलवे द्वारा किये जाने वाले कार्य को 15 जून तक पूर्ण कराया जाये। साथ ही पुल की एक लेन को शीघ्र शुरू करने की व्यवस्था के साथ दूसरी लेन भी शीघ्र तैयार करायी जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि पुल के निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि उच्च गुणवत्ता की निर्माण सामग्री प्रयोग की जाये।
निर्माण कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराया जाये। उन्होंने कहा कि यह सेतु सीतापुर लखीमपुर खीरी राज्य मार्ग पर स्थित है और लखीमपुर को जोड़ता है, इसलिए इसका निर्माण समयबद्ध रूप से किया जाना अत्यन्त आवश्यक है। जिलाधिकारी ने पुल के निर्मित हो चुके भाग के ऊपर भी जाकर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता परखी। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सदर अभिनव कुमार, रेलवे के डिप्टी एक्स ईएन (कंस्ट्रक्शन) मुनेन्द्र कुमार, सेतु निगम के अधिशाषी अभियंता कैसर मंसूर अंसारी सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें :
राहुल गांधी की अग्निपरीक्षा: क्या थमेगा हरियाणा कांग्रेस का घमासान?
https://bhaskardigital.com/rahul-gandhis-litmus-test-will-the-turmoil-in-haryana-congress-stop/
कासगंज : उपचार के दौरान माँ बेटे की हुई मौत, घरेलू गैस सिलेंडर से हुआ हादसा
https://bhaskardigital.com/kasganj-mother-and-son-died-during-treatment-accident-caused-by-domestic-gas-cylinder/
लखनऊ : ईद-उल-अजहा को लेकर इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया की एडवाइजरी जारी
https://bhaskardigital.com/lucknow-advisory-issued-by-islamic-center-india-regarding-eid-ul-azha/