लखनऊ : सपा महिला विंग का भाजपा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, ‘बेटी बचाओ, भाजपा से बचाओ’ की तख्तियां लेकर किया विरोध

लखनऊ। मैनपुरी में भाजपा महिला मोर्चा की नेता के बेटे के खिलाफ अश्लील वीडियो वायरल होने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इसी के विरोध में सोमवार को समाजवादी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने राजधानी लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन का नेतृत्व सपा की महिला नेत्री समयून खान ने किया। सपा कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लिए हुए “भाजपा मुर्दाबाद”, “भाजपा से बेटी-बचाओ, बहन-बचाओ” जैसे नारे लगाते हुए विरोध जता रही थीं। तख्तियों पर मैनपुरी प्रकरण से जुड़े हैशटैग भी लिखे गए थे।

प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर महिला सुरक्षा को लेकर दोगले रवैये का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा खुद को संस्कारी पार्टी बताती है, लेकिन उसके नेता और कार्यकर्ता आए दिन महिलाओं के खिलाफ शर्मनाक घटनाओं में संलिप्त पाए जा रहे हैं।

पुलिस ने समय रहते संभाला मोर्चा

विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालात बिगड़ने से पहले सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने प्रदर्शन को आगे नहीं बढ़ने दिया और कुछ देर में स्थिति पर नियंत्रण पा लिया।

आप पार्टी ने भी साधा निशाना

इस मामले पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता वंशराज दुबे ने भी हाल ही में प्रेसवार्ता कर प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि भाजपा अपने आप को सबसे ज्यादा संस्कारी पार्टी कहती है, लेकिन उसके नेताओं से जुड़ी वीडियो क्लिप्स कुछ और ही बयां कर रही हैं।

उन्होंने सवाल उठाया कि भाजपा अब तक इस मामले पर चुप क्यों है, और क्यों आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं की गई।

जनता में नाराज़गी बढ़ी, विपक्ष हमलावर

भाजपा के खिलाफ इस तरह की घटनाएं लगातार विपक्ष को हमलावर बनने का मौका दे रही हैं। मैनपुरी कांड पर सरकार की चुप्पी और पार्टी की निष्क्रियता को लेकर जनता में नाराज़गी और विरोध दोनों बढ़ते दिख रहे हैं। वहीं सपा और आप जैसी विपक्षी पार्टियां इसे चुनावी मुद्दा बनाने में भी जुट गई हैं।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

Viral Video : गाली देने वाले शराबी को महिला ने पीटा पीएम मोदी ने लगाया सिंदूर का पौधा डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत में पुतिन की दो टूक अपनी टीम का स्वागत करने के लिए पूरा बैंगलोर तैयार RCB की पूरी टीम बैंगलोर के लिए रवाना