
Sitapur: पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत नगर पालिका सम्मेलन सीतापुर के स्थानीय गेस्ट हाउस व खैराबाद के नगर पालिका परिसर में किया गया। दोनों नगर पालिका सम्मेलनों में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला द्वारा की गई। सीतापुर नगर पालिका सम्मेलन में कार्यक्रम के संयोजक नगरध्यक्ष पंकज पांडे रहे।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक, जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला व नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अवस्थी द्वारा मां अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर पुष्पांजलि की गई। तत्पश्चात मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक ने बताया कि माता अहिल्याबाई होल्कर भारत वर्ष के लिए एक अमूल्य धरोहर है। हमारी मातृशक्ति उनके द्वारा किए गए कार्यों को आत्मसात करके भारत को विश्व का सिरमौर बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगी।
जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि पार्टी 21 मई से 31 मई तक माता अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती के उपलक्ष्य में निरंतर अभियान के तहत कार्यक्रम कर रही है और यह उनके सम्मान के साथ-साथ भारत का सम्मान भी है और सनातन का सम्मान भी माता ने सनातन के लिए बहुत सारे कार्य किए थे जिसे प्रत्येक सनातन प्रेमी को जानना चाहिए। नगर पालिका सम्मेलन का आयोजन खैराबाद नगर पालिका प्रांगण में भी किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता, मुनीन्द्र अवस्थी, संजय मिश्रा, राजन गुप्ता, राहुल जायसवाल, जया सिंह, सागर गुप्ता, अशोक राठौर आदि भाजपा के कार्यकर्ता पदाधिकारी समर्थक उपस्थित रहे।
वहीं बिसवां में इसी अभियान के तहत नगर पालिका परिषद बिसवां अध्यक्ष पुष्पू जायसवाल की ओर से कृष्णा देवी म्युनिसिपल गर्ल्स इंटर कॉलेज में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मुकेश शर्मा एमएलसी लखनऊ, विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक बिसवां निर्मल वर्मा ने पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होल्कर के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। अध्यक्ष पुष्पू जायसवाल ने अतिथियों को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुधाकर शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी नीलम चौधरी, जेई समरा सईद, कंचन प्रभा पांडे, दीपू भार्गव और कार्यक्रम संयोजक कौशल किशोर मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वहीं हरगांव में महिला सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन पार्टी द्वारा नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक व कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही रहे। उन्होंने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष गफ्फार खान, अमित भार्गव, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय जयसवाल, निर्मल मिश्रा, विमला सिंह, प्रेम कुमारी भार्गव, पंकज शुक्ला, पप्पू पंडित, मो सलीम, हारून कुरैशी, मो अनीस, सुएब खान, परवेज आलम, राजेश्वरी देवी की मौजूदगी रही।
वहीं रामपुर मथुरा में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अभियान के अंतर्गत ब्लाक सभागार में संगोष्ठी का आयोजन किया। ब्लाक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री अवध नीरज वर्मा रहे। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मंजू सिंह, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनामिका सिंह, खंड विकास अधिकारी प्रतिभा जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह, रवी कुमार, अनूप कुमार, प्रधान श्री प्रकाश वर्मा, पुत्तन दीक्षित, मौजूद रहे।
यह भी पढ़े :
कानपुर : पहलगाम हमले के मृतक शुभम द्विवेदी के परिवार से मिलेंगे पीएम मोदी, प्रशासन की गाड़ी से एयरपोर्ट पहुंचेगा परिवार
https://bhaskardigital.com/kanpur-pm-modi-will-meet-pahalgam-victim-shubham-dwivedi-family/
पंजाब : पटाखा फैक्ट्री में धमाका, भरभराकर गिरी बिल्डिंग, 5 की मौत, 27 घायल, कुछ मजदूर अभी भी दबे
https://bhaskardigital.com/punjab-firecracker-factory-blast-building-5-dead-25-injured/
Covid-19: कोरोना ने फिर बढ़ाई टेंशन, जानिए क्या है असली चुनौती ?
https://bhaskardigital.com/covid-19-corona-again-increased-tension/











