कन्नौज : राष्ट्रीय स्वास्थ्य कर्मचारी संगठन ने मुख्य चिकित्साधिकारी सहित डीएम को सौंपा 7 सूत्रीय मांग पत्र

  • 5 जून तक मांगे न मानी तो स्वास्थ्य सेवाएं होगी बाधित : जिलाध्यक्ष

कन्नौज। बुधवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संगठन द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी सहित जिलाधिकारी को 7 सूत्री मांग का ज्ञापन दिया गया | जिसमें संविदा कर्मचारियों की पूर्व में लंबित मांगे जो शासन द्वारा मान ली गई थी लेकिन जिन्हें आज तक पूरा नहीं किया गया है |

उन्ही पूर्व की मांगों से संबंधित ज्ञापन दिया गया यदि शासन द्वारा हमारी मांगों पर यदि 05 जून 2025 तक सहानुभूति पूर्वक विचार कर उन्हें पूर्ण नहीं किया जाता है संगठन प्रदेश के समस्त संविदा कर्मचारियों के साथ लखनऊ पहुँच कर विरोध प्रदर्शन करने के साथ ही आंदोलन के लिए बाध्य होंगे | जिसके उपरान्त बाधित होने वाली किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं (आकस्मिक सेवाओं को छोड़कर) की पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

ज्ञापन के कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष अध्यक्ष डॉ पंकज वर्मा, जिला महामंत्री हर्षदर्शनअशोक ,डॉ रवि प्रताप सिंह, डॉ नीरज प्रताप सिंह ,कृष्णकांत कुशवाह पियूषा दुवे ,ऋतुराज शुक्ला राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संगठन के साथी उपस्थित रहे |

यह भी पढ़ें – अमेरिका में पढ़ाई का सपना देख रहे विदेशी छात्रों को बड़ा झटका, वीजा इंटरव्यू पर अस्थायी रोक
https://bhaskardigital.com/big-blow-to-foreign-students-dreaming-of-studying-in-america-temporary-ban-on-visa-interview/

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें