
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भविष्य में भी तकनीक और डिजिटल माध्यमों का अधिकतम उपयोग करेगी ताकि वह सोशल मीडिया और आधुनिक समय की चुनौतियों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सके। उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने डिजिटल विजिनरी सम्मान से विभूषित होने के बाद यह विचार व्यक्त किये। यह सम्मान प्रतिष्ठित संस्थानों मैक एवं नोम्स द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने सोशल मीडिया, डिजिटल रिपोर्टिंग, त्वरित संवाद प्रणाली, न्यूनतम रिस्पान्स टाइम और साइबर सुरक्षा और रचनात्मक जागरूकता अभियानों के माध्यम से जनता के सशक्त सम्वाद स्थापित किया है। पीआरओ राहुल श्रीवास्तव ने सम्मानित होने पर बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस भविष्य में भी तकनीक और डिजिटल माध्यमों का अधिकतम उपयोग करेगी ताकि वह सोशल मीडिया और आधुनिक समय की चुनौतियों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सके। मैक के निदेशक रमन शर्मा ने कहा उत्तर प्रदेश पुलिस और प्रशांत कुमार द्वारा किए गए डिजिटल प्रयास सभी राज्यों की पुलिस के लिए प्रेरणा हैं। हम आशा करते हैं कि यह पहल देशभर में एक सकारात्मक परिवर्तन की दिशा तय करेगी।










