
मीरजापुर। शनिवार को सायं, जानकी घाट (बरियाघाट) के तट पर नमामि गंगे मिर्जापुर द्वारा लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर के जन्म त्रिशताब्दी समारोह का आयोजन गंगा पूजन के पश्चात किया गया। मां गंगा की आरती और अहिल्याबाई होल्कर के माल्यार्पण के बाद, नमामि गंगे के जिला संयोजक देवराम द्वारा आए हुए अतिथियों का अभिनंदन किया गया।
इस कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष बृजभूषण सिंह, नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल, चुनार विधायक अनुराग सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आभा पटेल, नगर अध्यक्ष डाली अग्रहरि एवं नितिन विश्वकर्मा, और नगर पालिका मिर्जापुर के सम्मानित सभासदगण, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी तथा सम्मानित देवतुल्य कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी ने मां गंगा की आरती की।
अध्यक्षता कर रहे नगर विधायक ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर जी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। बीएचयू वाराणसी की श्रीमती गुंजन नंदा ने देवी अहिल्याबाई होल्कर पर शोध किया है। उन्होंने अपने भाषण में उनके आदर्श, उनके नियम और उनके धर्म के कार्य तथा भारतीय संस्कृति की रक्षा में उनके योगदान के बारे में विस्तार से बताया।
कार्यक्रम में अखिलेश ओझा, सुभाष चंद्र ओझा, दिनेश प्रताप सिंह, कौशल श्रीवास्तव, सुमन बिंद, शौर्य दुबे आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े : राजस्थान में IB ने पकड़ा एक और जासूस कासिम, दिल्ली में रहता था, पाकिस्तान में शादी की