India becomes 4th largest economy : जापान को पछाड़ कर भारत बना दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश

India becomes 4th largest economy : भारत ने वैश्विक आर्थिक मंच पर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बीवी आर सुब्रह्मण्यम ने शनिवार को बताया कि भारत ने जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का दर्जा प्राप्त कर लिया है। यह जानकारी अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के नवीनतम आंकड़ों पर आधारित है।

2025 में भारत दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यस्था बना (India becomes 4th largest economy)

सुब्रह्मण्यम ने नई दिल्ली में आयोजित 10वीं नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “जैसा कि मैं कह रहा हूं, भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था (India becomes 4th largest economy) बन चुका है। हमारी अर्थव्यवस्था 4 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर को पार कर गई है। यह IMF का डेटा है, न कि मेरी व्यक्तिगत राय। अब केवल अमेरिका, चीन और जर्मनी ही भारत से आगे हैं।” उन्होंने यह भी आशा व्यक्त की कि यदि अर्थव्यवस्था इसी रफ्तार से आगे बढ़ती रही, तो आने वाले 2 से 3 वर्षों में भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है।

यह भी पढ़े : वाशिंगटन में शशि थरूर ने कहा- ‘जो अमेरिका ने झेला वही भारत झेल रहा है’

2024 में भारत दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यस्था था

IMF की वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक (अप्रैल 2025) रिपोर्ट के अनुसार, 2026 तक भारत की GDP लगभग 4,187 अरब डॉलर होने का अनुमान है, जबकि जापान की GDP इस समय 4,186 अरब डॉलर रहने की संभावना है। भारत 2024 तक दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था। IMF का कहना है कि भारत का विकास दर 2025 में 6.2% और 2026 में 6.3% रहने का अनुमान है, जो वैश्विक अर्थव्यवस्था की तुलना में काफी अधिक है, जिसकी विकास दर 2025 में 2.8% और 2026 में 3% रहने की संभावना है।

2047 तक भारत होगा विकसित देश

बैठक के दौरान ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए, केंद्र और राज्यों के बीच मैन्युफैक्चरिंग, सेवाएं, ग्रामीण एवं शहरी गैर-कृषि क्षेत्र, अनौपचारिक क्षेत्र, और ग्रीन एवं सर्कुलर इकोनॉमी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। सुब्रह्मण्यम ने कहा, “भारत अब एक ऐसे मोड़ पर खड़ा है जहां से उसकी अर्थव्यवस्था बहुत तेज गति से आगे बढ़ सकती है। हम टेक-ऑफ स्टेज पर हैं।”

यह भी पढ़े : राजस्थान में IB ने पकड़ा एक और जासूस कासिम, दिल्ली में रहता था, पाकिस्तान में शादी की

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

25 से 30 मई तक भयंकर बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार किस संकट में फंसी? कश्मीर के पूंछ के लोगों से क्या बोलें राहुल गांधी ? अब तेज प्रताप यादव बॉडी बना रहे हैं.. जो सिंदूर मिटाने चले थे वो मिट्टी में मिल गए : पीएम मोदी