Karnataka सरकार का बड़ा फैसला, अब प्रदेश में होंगे दो-दो बेंगलुरु!

Karnataka की सिद्धारमैया सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है, सरकार ने रामनगर जिले का नाम बदलकर बेंगलुरु दक्षिण कर दिया है। गौरतलब है कि रामनगर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार का गृह जनपद भी है। कुछ समय पहले डीके शिवकुमार ने जिले का नाम बदलने का प्रस्ताव रखा था, जिसके बाद प्रदेश सरकार ने अधिसूचना जारी करते हुए इसकी जानकारी दी। जिले का नाम बदलने के साथ साथ इसका विस्तार भी संभव है, इसमें मगदी, कनकपुरा, चन्नपटना और हरोहल्ली तालुके भी शामिल होंगे।

रामनगर, बेंगलुरु शहर से महज 50 किलोमीटर दूर है। रामनगर का नाम बदलने के साथ ही जिला मुख्यालय भी घोषित किआ गया है। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार रामनगर जनपद के कनकपुरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। गुरूवार (23 मई) को कर्नाटक सरकार ने रामनगर का नाम बदलकर बेंगलुरु दक्षिण करने का फैसला लिया था, एक दिन बाद शुक्रवार को इसके लिए अधिसूचना भी जारी कर दी गयी। अधिसूचना के अनुसार,‘‘कर्नाटक भूमि राजस्व अधिनियम 1964 की धारा 4(4ए) के प्रावधानों के अनुसार, रामनगर को जिला मुख्यालय घोषित करते हुए रामनगर जिले का नाम बदलकर कर्नाटक राज्य का बेंगलुरू दक्षिण जिला किया जाता है।’’

Also Read: https://bhaskardigital.com/pakistan-will-crave-for-money-india-is-preparing-for-another-strike-on-pak/

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

कश्मीर के पूंछ के लोगों से क्या बोलें राहुल गांधी ? अब तेज प्रताप यादव बॉडी बना रहे हैं.. जो सिंदूर मिटाने चले थे वो मिट्टी में मिल गए : पीएम मोदी आसमान में अटकी indigo फ्लाइट पायलट ने लाहौर ATC से मांगी अनुमति 68 की उम्र में नाक से बांसुरी बजाकर रचा इतिहास